बिजनेस

Reliance की JioMart ने कर दी छंटनी, 1000 लोगों की कर दी छुट्टी, अभी और करेगी नौकरियों में कटौती

जियोमार्ट में अगले कुछ हफ्तों में 15,000 कर्मचारियों की संख्या को दो-तिहाई तक कम किया जाएगा। यानी ये अभी और कर्मचारियों की छँटनी करेगी। लागत में कटौती के उपाय के तहत जियोमार्ट में छंटनी की जा रही है।

Image

जियोमार्ट में हो गई छंटनी

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
  • जियोमार्ट में बड़े पैमाने पर छंटनी
  • 1000 से अधिक लोगों की गई नौकरी
  • अभी और भी लोगों की जाएगी नौकरी

JioMart Layoff : रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के ऑनलाइन होलसेल फॉर्मेक JioMart ने 1,000 से अधिक कर्मचारियों की छंटनी कर दी है। कंपनी ने यह कदम हाल ही में खरीदी गई मेट्रो कैश एंड कैरी (Metro Cash and Carry) के साथ अपने बिजनेस को समांतर करने के लिए उठाया है। कंपनी और भी कर्मचारियों की छंटनी करेगी। आगे जानिए क्या है जियोमार्ट का प्लान।

अभी और होगी छंटनी

इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार जियोमार्ट में अगले कुछ हफ्तों में 15,000 कर्मचारियों की संख्या को दो-तिहाई तक कम किया जाएगा। हालांकि इस पर जियोमार्ट या रिलायंस रिटेल की तरफ से कोई बयान नहीं दिया गया है। यानी ये अभी और कर्मचारियों की छँटनी करेगी। लागत में कटौती के उपाय के तहत जियोमार्ट में छंटनी की जा रही है।

कर्मचारियों से इस्तीफा देने को कहा गया

जियोमार्ट ने पिछले कुछ दिनों में अपने कॉर्पोरेट ऑफिस में 500 अधिकारियों सहित 1,000 से अधिक लोगों को इस्तीफा देने को कहा है। यह और भी छंटनी की योजना बना रही है जिसमें सैकड़ों कर्मचारी पहले से ही परफॉर्मेंस इंप्रूवमेंट प्लान (पीआईपी) पर हैं।

कम कर दी सैलेरी

इतना ही नहीं सेल्स कर्मचारियों को रिलायंस के फिक्स्ड पे सैलरी कम करने के बाद वेरिएबल पे स्ट्रक्चर पर रखा गया है। मेट्रो के 3,500 लोगों के परमानेंट वर्कफॉर्स को जोड़ने के साथ, बैकएंड और ऑनलाइन सेल्स ऑपरेशंस दोनों में कर्मचारियों की संख्या अधिक हो जाएगी।

बंद करेगी फुलफिलमेंट सेंटर्स

जियोमार्ट मार्जिन में सुधार और घाटे को कम करने पर फोकस कर रही है। कंपनी अपने 150 से अधिक फुलफिलमेंट सेंटर्स में से आधे से अधिक को बंद करने की भी योजना बना रही है, जो पड़ोस के स्टोरों को किराने का सामान और जनरल गुड्स की सप्लाई करते हैं।

जियोमार्ट को रिलायंस रिटेल से फायदा

जियोमार्ट रिलायंस रिटेल किराना स्टोर के बड़े नेटवर्क और सप्लाई चेन इंफ्रास्ट्रक्चर से फायदा लेती है। यह दूसरे डिस्ट्रिब्यूटर्स की तुलना में कम लोअर प्राइसिंग, बी2बी प्लेटफॉर्म पर ऑनबोर्ड किराना को बेहतर सर्विस लेवल और वर्किंग कैपिटल के लिए लोन प्रोवाइड करती है।

2022-23 के दौरान, रिलायंस रिटेल ने 3,300 से अधिक नए स्टोर खोलने के साथ अपने फिजिकल स्टोर नेटवर्क का विस्तार किया, जिससे साल के अंत में कुल स्टोर की संख्या 18,040 स्टोर हो गई।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article