बिजनेस

Reliance Jio Q3 Results: रिलायंस जियो को तीसरी तिमाही में 5,208 करोड़ रु का मुनाफा, सालाना 12.2% बड़ी इनकम

Reliance Jio Q3 Results: रिलायंस जियो का दिसंबर तिमाही में रेवेंन्यू सालाना आधार पर 10 प्रतिशत बढ़कर 25,368 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 22,998 करोड़ रुपये था। वहीं टोटल रेवेन्यू सालाना आधार पर 11 प्रतिशत बढ़कर 25,513 करोड़ रुपये रहा।

Image

Reliance Jio

Reliance Jio को दिसंबर तिमाही में ₹5,208 करोड़ का शुद्ध मुनाफा, पिछले साल से 12% अधिकReliance Jio Q3 Results: रिलायंस जियो का शुद्ध मुनाफा मौजूदा वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 12 फीसदी बढ़ा है। कंपनी ने शुक्रवार 19 जनवरी को बताया कि दिसंबर तिमाही में उसका मुनाफा 5,208 करोड़ रुपये रहा। वहीं उसका रेवेन्यू दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर 10 फीसदी बढ़कर 25,368 करोड़ रुपये रहा।

10-11% बढ़ा रेवेंन्यू

रिलायंस जियो का दिसंबर तिमाही में रेवेंन्यू सालाना आधार पर 10 प्रतिशत बढ़कर 25,368 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 22,998 करोड़ रुपये था। वहीं टोटल रेवेन्यू सालाना आधार पर 11 प्रतिशत बढ़कर 25,513 करोड़ रुपये रहा। कंपनी का 31 दिसंबर 2023 तक तीन महीनों में शुद्ध लाभ बढ़कर 5,208 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछली तिमाही में 5,058 करोड़ रुपये और एक साल पहले 4,638 करोड़ रुपये था।

रिलायंस जियो का परिचालन राजस्व साल दर साल 10.3% बढ़ा

मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली टेलीकॉम कंपनी का दिसंबर तिमाही का परिचालन राजस्व साल दर साल 10.3% बढ़ा, लेकिन क्रमिक रूप से 2.5% - 25,368 करोड़ रुपये हो गया। जियो की वित्तीय लागत दिसंबर तिमाही में, वित्तीय वर्ष की दूसरी तिमाही में 1,008 करोड़ रुपये की तुलना में थोड़ी अधिक 1,016 करोड़ रुपये थी।

तिमाही एक्सेस शुल्क पिछली तिमाही के 299 करोड़ रुपये की तुलना में 302 करोड़ रुपये अधिक हो गया। वहीं जियो की मूल कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल) के शेयर शुक्रवार को बीएसई पर लगभग 0.2% बढ़कर 2,736 रुपये पर बंद हुए। बता दें कि जियो के नतीजे बाजार बंद होने के बाद घोषित किए गए।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article