बिजनेस

आंध्र प्रदेश में 50 हजार नए रोजगार के अवसर पैदा करेगा रिलायंस-मुकेश अंबानी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 3, 2023, 02:39 PM IST

Reliance Industries: रिलायंस ने आंध्र प्रदेश में अपने KG-D6 बेसिन और उसकी पाइपलाइन्स पर 1,50,000 करोड़ से अधिक का निवेश किया है। जल्द ही KG-D6 बेसिन, भारत के कुल गैस उत्पादन में लगभग 30 फीसदी का योगदान करने लगेगा।

Image

आंध प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी के साथ मुकेश अंबानी

Reliance Industries: रिलायंस ग्रुप आंध्र प्रदेश में 50 हजार रोजगार के नए अवसर पैदा करेगा और देश भर में आंध्र के उत्पादों को पहुंचाने के लिए रिलायंस रिटेल, प्रदेश से कृषि, कृषि आधारित उत्पादों और अन्य उत्पादों की अधिक से अधिक खरीद करेगा। साथ ही 10 गीगावाट सोलर पॉवर प्लांट में रिलायंस निवेश करेगा। ‘आंध्र प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023’ में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने यह घोषणा की है।

आंध्र के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी के उपस्थिति में मुकेश अंबानी ने रिटेल सेक्टर में क्रांति का जिक्र करते हुए कहा कि रिलायंस रिटेल ने आंध्र प्रदेश के 6 हजार गांवों में 1 लाख 20 हजार से अधिक किराना व्यापारियों के साथ साझेदारी की है। डिजिटल युग में भी छोटे व्यापारी फल-फूल सकें इसके लिए उन्हें आवश्यक उपकरणों से लैस किया गया है। रिलायंस रिटेल ने आंध्र प्रदेश में 20,000 से अधिक प्रत्यक्ष रोजगार और बड़ी संख्या में अप्रत्यक्ष रोजगार दिए हैं।

2023 तक पूरे भारत में 5 जी

रिलायंस जियो के बारे में बात करते हुए मुकेश अंबानी ने बताया कि, जियो ट्रू 5जी का रोलआउट आंध्र प्रदेश सहित पूरे भारत में 2023 के अंत से पहले पूरा हो जाएगा। 40,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करके जियो ने राज्य में सबसे बड़ा और सबसे बेहतरीन डिजिटल नेटवर्क फुटप्रिंट बनाया है, जो प्रदेश की 98% आबादी को कवर करता है। जियो ट्रू 5जी से अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी और बड़े पैमाने पर व्यापार और रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे।

मुकेश अंबानी ने कहा कि, रिलायंस ने आंध्र प्रदेश में अपने KG-D6 बेसिन और उसकी पाइपलाइन्स पर 1,50,000 करोड़ से अधिक का निवेश किया है। जल्द ही KG-D6 बेसिन, भारत के कुल गैस उत्पादन में लगभग 30% का योगदान करने लगेगा।

आंध्र प्रदेश की खूबियां गिनाते हुए रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा कि यहां शानदार उद्योगों और उद्योगपतियों की लंबी कतार है खासतौर पर फार्मा और इंफ्रास्ट्रक्चर में और सबसे ऊपर आंध्र के पास विशाल समुद्री सीमा है जो उसे एक ब्लू इकोनॉमी में बदलने की ताकत रखती है। उन्होंने भरोसा जताया कि आंध्र ,नए भारत की विकास गाथा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article