बिजनेस

RBI Gold Reserve: RBI का गोल्ड रिजर्व हो गया 827.69 टन, पूरे 2023 के मुकाबले जनवरी-अप्रैल में खरीद डाला डेढ़ गुना

RBI Gold Reserve: भारतीय रिजर्व बैंक के ताजा आंकड़ों के अनुसार, 26 अप्रैल 2024 तक भारतीय रिजर्व बैंक के पास मौजूद विदेशी मुद्रा भंडार में 827.69 टन सोना था, जो दिसंबर के अंत तक 803.6 टन था।

Image

RBI का गोल्ड रिजर्व हो गया 827.69 टन

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • RBI ने बढ़ाया गोल्ड रिजर्व
  • 2023 के मुकाबले जनवरी-अप्रैल में खरीदा डेढ़ गुना
  • आरबीआई के पास 827.69 टन सोना

RBI Gold Reserve: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 2024 में जनवरी से अप्रैल तक चार महीनों में 24 टन सोना खरीदा है, ताकि भू-राजनीतिक तनाव (Geopolitical Tension) के बीच अस्थिरता से बचा जा सके। इसे चुनौतीपूर्ण समय में सोने के भंडार बढ़ाने को स्ट्रैटेजिक डायवर्सिफिकेशन का हिस्सा माना जा रहा है। रिजर्व बैंक के आंकड़ों से पता चलता है कि पूरे 2023 के दौरान आरबीआई ने कुल 23 टन सोना खरीदा था। यानी 2024 के पहले 4 महीनों में ही आरबीआई ने पूरे 2023 के मुकाबले डेढ़ गुना सोना खरीद लिया है।

ये भी पढ़ें -

रिजर्व बैंक के पास कुल कितना सोना

भारतीय रिजर्व बैंक के ताजा आंकड़ों के अनुसार, 26 अप्रैल 2024 तक भारतीय रिजर्व बैंक के पास मौजूद विदेशी मुद्रा भंडार में 827.69 टन सोना था, जो दिसंबर के अंत तक 803.6 टन था। जहां तक भारतीय परिवारों की बात है, तो भारत सोने के सबसे बड़े उपभोक्ताओं में से एक रहा है, लेकिन देश का केंद्रीय बैंक अपने गोल्ड रिजर्व को बढ़ाने में शायद ही इतना कभी एक्टिव रहा हो।

2022 में जमकर की थी सोने की खरीदारी

1991 में जब देश को विदेशी मुद्रा संकट का सामना करना पड़ा था, तब गोल्ड रिजर्व का एक हिस्सा गिरवी रख दिया गया था, जिसकी कड़ी आलोचना हुई थी। हालाँकि सारा सोना केंद्रीय बैंक के खजाने में वापस आ गया है, लेकिन इसने दिसंबर 2017 से ही मार्केट बाइंग से अपने गोल्ड स्टॉक को बढ़ाना शुरू कर दिया है।

2022 में आरबीआई ने सोने की सक्रिय रूप से खरीदारी की। इस साल जनवरी से फिर से आरबीआई ने सोने की आक्रामक खरीदारी शुरू कर दी है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article