बिजनेस

ITC का प्रॉफिट घटा, किया 7.5 रु के डिविडेंड का ऐलान, ब्रोकरेज फर्म ने शेयर के लिए दिया 460 रु का टार्गेट

ITC Share Price Target: आईटीसी ने 1 रुपये फेस वैल्यू वाले हर इक्विटी शेयर पर 750% यानी 7.5 रुपये के फाइनल डिविडेंड का ऐलान किया है। यानी निवेशकों को हर शेयर पर 7.5 रु का डिविडेंड मिलेगा। डिविडेंड के लिए अभी शेयरधारकों की मंजूरी ली जाएगी।

Image

आईटीसी शेयर प्राइस टार्गेट

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • ITC का प्रॉफिट घटा
  • 7.5 रु के डिविडेंड का ऐलान किया
  • 4 जून है रिकॉर्ड डेट

ITC Share Price Target: कई कारोबारों से जुड़ी ITC ने गुरुवार को तिमाही नतीजे पेश कर दिए। कंपनी ने शेयरधारकों के लिए डिविडेंड का भी ऐलान किया। मार्च तिमाही में कंपनी का प्रॉफिट 5,190.71 करोड़ रुपये रह गया। इससे पिछले वित्त वर्ष 2022-23 की जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी ने 5,242.59 करोड़ रुपये का प्रॉफिट कमाया था। कंपनी का रेवेन्यू 2023-24 की चौथी तिमाही में दो प्रतिशत बढ़कर 19,446.49 करोड़ रुपये रहा जो एक साल पहले इसी तिमाही में 19,058.29 करोड़ रुपये था। बता दें कि आईटीसी ने डिविडेंड का भी ऐलान किया है और इसके शेयरों में निवेश की भी सलाह है।

ये भी पढ़ें -

कितना मिलेगा डिविडेंड

आईटीसी ने 1 रुपये फेस वैल्यू वाले हर इक्विटी शेयर पर 750% यानी 7.5 रुपये के फाइनल डिविडेंड का ऐलान किया है। यानी निवेशकों को हर शेयर पर 7.5 रु का डिविडेंड मिलेगा। डिविडेंड के लिए अभी शेयरधारकों की मंजूरी ली जाएगी।

कंपनी ने एक्सचेंजों को यह भी जानकारी दी है कि इसने एलिजिबल शेयरधारकों की पहचान करने के लिए रिकॉर्ड डेट 4 जून तय की है।

कितना है शेयर का टार्गेट

बीएसई पर करीब सवा 3 बजे आईटीसी का शेयर 2.65 रु या 0.60 फीसदी की तेजी के साथ 442.40 रु पर है। वहीं बुधवार को कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने ITC के शेयर पर ADD रेटिंग दी।

22 मई की अपनी रिपोर्ट में कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने ITC के शेयर का टार्गेट 460 रुपये प्रति शेयर बताया, जो कि इसके मौजूदा भाव से करीब 4 प्रतिशत अधिक है।

डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ स्वदेश को ब्रोकरेज फर्म द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article