बिजनेस

Ramdevbaba Solvent: रामदेवबाबा सॉल्वेंट का IPO 9 गुना सब्सक्राइब, 20 रु पहुंच चुका है GMP, अब भी निवेश का मौका

Ramdevbaba Solvent IPO: रामदेवबाबा सॉल्वेंट के आईपीओ में शेयरों का प्राइस 85 रु है। इसकी लिस्टिंग 23 अप्रैल को होगी, जबकि कंपनी आईपीओ के जरिए 50.27 करोड़ रु जुटाएगी। आईपीओ में लॉट साइज 1600 शेयरों की है। यानी आपको कम से कम 1600 शेयर और फिर इसी की गुणा में आवेदन करना होगा।

Image

रामदेवबाबा सॉल्वेंट का आईपीओ खुला

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • खुला हुआ है रामदेवबाबा सॉल्वेंट का IPO
  • सब्सक्राइब हुआ 9 गुना
  • 20 रु है GMP

Ramdevbaba Solvent IPO: रामदेवबाबा सॉल्वेंट का आईपीओ खुला हुआ है। कंपनी का आईपीओ 15 अप्रैल को खुला और 18 अप्रैल को बंद होगा। मगर 17 अप्रैल को शेयर बाजार बंद होने के चलते इसमें आवेदन नहीं किया जा सकता। यानी मंगलवार के बाद केवल गुरुवार को ही रामदेवबाबा सॉल्वेंट के आईपीओ में निवेश किया जा सकता है। इसके आईपीओ को अच्छा रेस्पॉन्स मिल रहा है। मंगलवार शाम सवा 4 बजे तक रामदेवबाबा सॉल्वेंट का आईपीओ 9 गुना सब्सक्राइब हो चुका है। इसमें रिटेल निवेशकों के लिए आरक्षित हिस्से को 12.34 गुना सब्सक्राइब कर लिया गया है। आगे जानिए इसके आईपीओ की बाकी डिटेल और जीएमपी (Grey Market Premium)।

ये भी पढ़ें -

कितना है शेयरों का प्राइस

रामदेवबाबा सॉल्वेंट के आईपीओ में शेयरों का प्राइस 85 रु है। इसकी लिस्टिंग 23 अप्रैल को होगी, जबकि कंपनी आईपीओ के जरिए 50.27 करोड़ रु जुटाएगी। आईपीओ में लॉट साइज 1600 शेयरों की है। यानी आपको कम से कम 1600 शेयर और फिर इसी की गुणा में आवेदन करना होगा।

कितना है जीएमपी

आईपीओ वॉच के अनुसार रामदेवबाबा सॉल्वेंट का जीएमपी 20 रु है। यानी इसकी लिस्टिंग 105 रु पर हो सकती है। मगर ध्यान रहे कि जीएमपी लिस्टिंग तक घट या बढ़ भी सकता है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर एक आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article