बिजनेस

Rajnath Singh Net Worth: न शेयर न बीमा पॉलिसी, जानें राजनाथ कहां करते हैं निवेश, कितनी है दौलत

Rajnath Singh Net Worth: 2024 के चुनावी हलफनामे के अनुसार राजनाथ सिंह की नेटवर्थ 7.36 करोड़ रु है, जबकि उन पर किसी तरह की कोई लायबिलिटी (देनदारी) नहीं है। पत्नी समेत उनके पास 1.20 लाख रु कैश है।

Image

राजनाथ सिंह की कुल संपत्ति

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • राजनाथ सिंह यूनियन कैबिनेट में शामिल
  • राजनाथ ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ
  • 7 करोड़ से अधिक है उनकी संपत्ति

Rajnath Singh Net Worth: आम चुनावों में यूपी में समाजवादी पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बन कर उभरी है, जिसने 37 सीटें जीती हैं। भाजपा राज्य में 33 सीटें जीतकर दूसरे नंबर पर रही। भाजपा के 33 सांसदों में राजनाथ सिंह भी शामिल हैं। राजनाथ सिंह लगातार तीसरी बार लखनऊ लोकसभा सीट से जीते हैं और मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में भी उन्हें यूनियन कैबिनेट में शामिल किया गया है। उन्होंने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली है। इससे पहले वे मोदी सरकार में गृह मंत्री और रक्षा मंत्री रहे हैं। आइए जानते हैं उनकी नेटवर्थ कितनी है।

ये भी पढ़ें -

कितनी है नेटवर्थ और देनदारी

2024 के चुनावी हलफनामे के अनुसार राजनाथ सिंह की नेटवर्थ 7.36 करोड़ रु है, जबकि उन पर किसी तरह की कोई लायबिलिटी (देनदारी) नहीं है। पत्नी समेत उनके पास 1.20 लाख रु कैश है। पत्नी समेत ही अलग-अलग बैंकों में एफडी और डिपॉजिट के तौर पर राजनाथ के 3.24 करोड़ रु जमा हैं। इन बैंकों में SBI शामिल है।

बॉन्ड, डिबेंचर और शेयरों में कोई निवेश नहीं

बॉन्ड, डिबेंचर और शेयरों में राजनाथ ने कोई निवेश नहीं किया हुआ है। न ही उन्होंने LIC या किसी अन्य बीमा कंपनी से कोई पॉलिसी ले रखी है। पोस्ट ऑफिस में उनकी पत्नी के 6.51 लाख रु जमा हैं।

नहीं है कोई गाड़ी

चुनावी हलफनामे के मुताबिक राजनाथ के पास कोई गाड़ी नहीं है। मगर उनके पास पत्नी समेत 56.70 लाख रु का सोना और 1337500 रु की ज्वैलरी है। राजनाथ सिंह के दो बंदूकें भी हैं, जिनकी वैल्यू 20000 रु है।

कितना महंगा है घर

राजनाथ सिंह के पास 1.47 करोड़ रु की कृषि भूमि है। उनका लखनऊ में एक घर है, जिसकी वैल्यू 1.87 करोड़ रु है। उनके पास कोई कमर्शियल बिल्डिंग या गैर-कृषि जमीन नहीं है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article