बिजनेस

Multibagger Railway Stock: इस रेलवे स्टॉक ने 1 साल में दिया 200 फीसदी रिटर्न, मिला बड़ा ऑर्डर; खरीद की मची लूट

Multibagger Railway Stock: एक साल में इस रेलवे कंपनी के स्टॉक ने लगभग 200 फीसदी तक का रिटर्न दिया है। इस कंपनी का नाम RailTel Corporation of India है। कंपनी को हाल ही में सेंट्रल वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन ने बड़ा ऑर्डर भी दिया है।

Image

Railway Stocks Jumps Today

Multibagger Railway Stock: रेलवे के स्टॉक में अच्छा रिटर्न मिल रहा है। उन्हीं में से भारत सरकार की एक मिनीरत्न कंपनी के स्टॉक के बारे में हम आपको बता रहे हैं जिसने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है। एक साल में इस रेलवे कंपनी के स्टॉक ने लगभग 200 फीसदी तक का रिटर्न दिया है। इस कंपनी का नाम RailTel Corporation of India है। कंपनी को हाल ही में सेंट्रल वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन ने बड़ा ऑर्डर भी दिया है।

RailTel Corporation Q4 Results: कैसे रहे रेलटेल के नतीजे

रेलवे पीएसयू रेलटेल कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने वित्तीय वर्ष 2023-24 के नतीजे जारी किए थे। इसमें कंपनी ने जनवरी-मार्च तिमाही के लिए कर पश्चात आय में 3% की बढ़ोतरी के साथ 77.53 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की, जो पिछले साल की समान अवधि में 75.24 करोड़ रुपये थी। एक्सचेंज फाइलिंग के अनुसार, रेल मंत्रालय की मिनीरत्न फर्म ने 2023-24 की चौथी तिमाही में 852 करोड़ रुपये की कुल आय दर्ज की, जो पिछले वर्ष 707.29 करोड़ रुपये थी।

RailTel Corporation of India Share Price History: रेलटेल इतिहास

बीएसई एनालिटिक्स के मुताबिक,RailTel Corporation of India के स्टॉक ने पिछले एक साल में निवेशकों को 198.18 प्रतिशत रिटर्न दिया है। दो साल में ये स्टॉक 273.11 प्रतिशत बढ़ा है। इस साल की शुरुआत से लेकर अभी तक इस स्टॉक में 2.24 प्रतिशत का उछाल देखने को मिला। हालांकि एक महीने में ये शेयर 5.77 प्रतिशत लुढ़का भी है।

51.5 करोड़ रुपये का कार्य आदेश

रेलटेल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया को पूरे भारत में आधुनिक वीडियो निगरानी प्रणालियों की आपूर्ति, स्थापना, परीक्षण और कमीशनिंग के लिए सेंट्रल वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन से 51.5 करोड़ रुपये का कार्य आदेश मिला है। आदेश मिलने के बाद कंपनी के शेयर में भी बढ़त दर्ज की गई। शुक्रवार 10 मई को कारोबारी सत्र के दौरान रेलटेल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के शेयरों में 0.53 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई, जो बीएसई पर 360.80 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ, जो पिछले दिन के 358.90 रुपये प्रति शेयर के बंद स्तर से अधिक है।

डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article