बिजनेस

ट्रेन से टकराई भैंस, रेल मंत्री ने कहा- ट्रेनों को अलग तरह से किया जा रहा है डिजाइन

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 7, 2022, 05:13 PM IST

Ashwini Vaishnaw: गुरुवार को वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande bharat express) ट्रेन हादसे का शिकार होने से बच गई। ट्रेन सुबह वटवा स्टेशन के समीप जब पहुंची, तो इसके आगे भैंसें आ गईं।

Image

रेल मंत्री का बयान, अलग तरह से किया जा रहा है ट्रेनों को डिजाइन

Photo : BCCL

नई दिल्ली। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnaw) अहमदाबाद के दौरे पर हैं। वहां वंदे भारत (Vande bharat) को लेकर पूछे गए सवाल में उन्होंने बताया कि रेलवे के सभी ट्रैक अभी जमीन पर ही हैं। ऐसे में मवेशियों की समस्या बनी हुई है। हालांकि ऐसे मुद्दों से निपटने के लिए ट्रेनों को डिजाइन किया जा रहा है। कल की घटना के बाद वंदे भारत को कुछ नहीं हुआ आगे के हिस्से की मरम्मत के बाद ट्रेन से शुरू हो गई है।

ट्रेन की रफ्तार पर भैंसों ने लगाई थी ब्रेक

दरअसल भारत की पहली हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेन गुरुवार को एक दुर्घटना का शिकार हो गई थी। इस दुर्घटना में जान माल का नुकसान नहीं हुआ था, लेकिन ट्रेन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था। वंदे भारत को मुंबई सेंट्रल कोचिंग केयर सेंटर में ठीक किया गया है। वंदे भारत और रेलवे इंजीनियर सुपरवाइजर और काम करने वाले लोगों ने इसे मिलकर ठीक किया है। इसके अगले हिस्से को फिर से जोड़ दिया गया है। अब ये ट्रेन फिर से अहमदाबाद और मुंबई ट्रैक पर दौड़ेगी।

गुरुवार को हुआ था हादसा

वंदे भारत ट्रेन गुरुवार सुबह 11:18 बजे हादसे का शिकार हो गई थी। ट्रेन वटवा और मणिनगर स्टेशन के पास जानवरों के झुंड से टकरा गई थी। यह ट्रेन मुंबई से अहमदाबाद के लिए आ रही थी। हादसे में वंदे भारत ट्रेन के फ्रंट का हिस्सा टूट कर नीचे गिर गया।

End of Article