बिजनेस

इस क्रिप्टो ने मचाया तहलका, 24 घंटे में 25 फीसदी रिटर्न, 4 लाख के बने 5 लाख

Radicle क्रिप्टोकरेंसी में बीते 24 घंटों में बड़ी उछाल आई है। इसकी कीमतों में 24 घंटों में 25 फीसदी से अधिक की तेजी आई है। इससे निवेशकों के 4 लाख 5 लाख से अधिक बन गये हैं।

Image

रेडिकल क्रिप्टो में तेज उछाल

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • Radicle की कीमतों में 25 फीसदी उछाल
  • 24 घंटों में 4 लाख बने 5 लाख
  • निवेशकों की हो गई मौज

Radicle Crypto Rate : अकसर किसी न किसी क्रिप्टोकरेंसी में बहुत उछाल आ जाता है। जैसे कि बीते 24 घंटों में एक क्रिप्टोकरेंसी का रेट 25 फीसदी से अधिक बढ़ गया है। इसने 24 घंटों में ही निवेशकों को भारी रिटर्न देते हुए मालामाल कर दिया है। आगे जानिए इस क्रिप्टोकरेंसी की पूरी डिटेल।

रेडिकल (Radicle) ने कर दिया कमाल

अगर आप क्रिप्टोकरेंसी में निवेश करना चाहें तो ढेरों क्रिप्टोकरेंसियों में से किसी से एक चुनना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। जरूरी नहीं कि आपके हाथ में सही क्रिप्टो आए।

पर यदि आप सही क्रिप्टो में दांव लगा दें तो घंटों में मालामाल बन सकते हैं। जैसा कि रेडिकल (Radicle) ने किया है।

CoinDCX के अनुसार रेडिकल ने करीब साढ़े 3 बजे बीते 24 घंटों में 25.66 फीसदी रिटर्न दिया है।

4 लाख बने 5 लाख

24 घंटों में 25.66 फीसदी रिटर्न का मतलब है कि अगर किसी निवेशक एक दिन पहले इस क्रिप्टोकरेंसी में 4 लाख रु का निवेश किया होगा तो उसकी वैल्यू 5 लाख रु से अधिक हो गई होगी। बीते एक महीने में इस क्रिप्टो ने 56 फीसदी से अधिक रिटर्न दिया है।

1 महीने में कितना कराया फायदा

इस क्रिप्टो ने एक महीने में करीब 45 फीसदी रिटर्न दिया है। मगर बीते एक साल में इसकी कीमत 30 फीसदी टूटी है। वहीं अक्टूबर 2021 में लिस्टिंग के बाद से CoinDCX के मुताबिक इसने रेडिकल ने अपनी 81 फीसदी से ज्यादा वैल्यू गंवा दी है।

406.09 है सबसे ऊंचा स्तर

बीते एक साल में रेडिकल का सबसे निचला स्तर 0.00 रु और सबसे ऊंचा स्तर 406.09 रु रहा है। रेडिकल (RAD) एक ओपन-सोर्स प्रोटोकॉल है जो डीसेंट्रलाइज्ड और पीयर-टू-पीयर डेवलपर कोलाबोरेशन को सक्षम बनाती है।

रेडिकल एक ग्लोबल और बिना परमिशन नेटवर्क प्रोवाइड करती है जो थर्ड पार्टी पर भरोसा नहीं करता है और इसमें विफलता का कोई सेंट्रलाइज्ड पॉइंट नहीं है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर एक क्रिप्टो के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। क्रिप्टो मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article