बिजनेस

Quess Corp Share: डीमर्जर की खबर से 52 हफ्तों के टॉप लेवल पर पहुंचा क्वेस कॉर्प का स्टॉक, जानिए कैसे होगा शेयरों का बंटवारा

Quess Corp Share Price Today: करीब सवा 1 बजे क्वेस कॉर्प का शेयर 45.30 रु या 9.04 फीसदी की मजबूती के साथ 546.20 रु पर है। इस भाव पर क्वेस कॉर्प की मार्केट कैपिटल 8,150.72 करोड़ रु है।

Image

क्वेस कॉर्प करेगी डीमर्जर

KEY HIGHLIGHTS
  • क्वेस कॉर्प में तेजी
  • छुआ 52 हफ्तों का टॉप
  • डीमर्जर का हुआ ऐलान

Quess Corp Share Price Today: डीमर्जर की खबरों के चलते क्वेस कॉर्प के शेयरों में सोमवार को जोरदार तेजी आई। सुबह के कारोबार में इसका शेयर 16 फीसदी तक मजबूत हुआ। ये मिड कैप स्टॉक 501.40 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में 12 प्रतिशत से अधिक की बढ़त के साथ 564 रुपये पर तेजी से खुला और कारोबार के दौरान 580 रु तक गया, जो इसके पिछले 52 हफ्तों का टॉप लेवल है। करीब सवा 1 बजे कंपनी का शेयर 45.30 रु या 9.04 फीसदी की मजबूती के साथ 546.20 रु पर है। इस भाव पर क्वेस कॉर्प की मार्केट कैपिटल 8,150.72 करोड़ रु है।

ये भी पढ़ें -

लगातार 4 दिनों से चढ़ रहा शेयर

पिछले 4 सत्रों से क्वेस कॉर्प के शेयरों में बढ़त देखने को मिल रही है। यह शेयर 5-दिन, 20-दिन, 50-दिन, 100-दिन और 200-डेज मूविंग एवरेज से अधिक पर कारोबार कर रहा है। क्वेस कॉर्प ने अपने बिजनेस को तीन कंपनियों में डीमर्ज करने का फैसला किया है। इन कंपनियों में क्वेस कॉर्प लिमिटेड, डिजिटाइड सॉल्यूशंस लिमिटेड और ब्लूस्प्रिंग एंटरप्राइजेज लिमिटेड में शामिल होंगी।

कैसे होगा शेयरों का बंटवारा

क्वेस कॉर्प की एक्सचेंज फाइलिंग के अनुसार, क्वेस कॉर्प के सभी शेयरधारकों को क्वेस कॉर्प में रखे गए प्रत्येक शेयर के लिए प्रत्येक नई कंपनी के लिए एक इक्विटी शेयर मिलेगा। इसमें कहा गया है कि क्वेस कॉर्प के डीमर्जर को रेगुलेटरी मंजूरी हासिल करने में 12 से 15 महीने का समय लगने की उम्मीद है।

5 दिन में 18% उछला शेयर

  • क्वेस कॉर्प का शेयर 5 दिन में 18% उछला है
  • एक महीने में ये 11.85 फीसदी उछला है
  • 2024 में अब तक इसने 5.6 फीसदी चढ़ा है
  • इसके 6 महीने का रिटर्न 37 फीसदी और 1 साल का रिटर्न करीब 47 फीसदी रहा है

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article