बिजनेस

डेढ़ लाख जमा करें और पाएं 50,000 से ज्यादा का ब्याज! शानदार है Punjab National Bank की ये FD स्कीम

Punjab National Bank FD Scheme: एफडी यानी फिक्स्ड डिपॉजिट उन लोगों के लिए सबसे भरोसेमंद निवेश विकल्पों में से एक है, जो जोखिम से बचकर सुरक्षित और तय रिटर्न चाहते हैं। वर्तमान में सरकारी बैंक पीएनबी की ओर से एफडी स्कीम पर तगड़ा ब्याज ऑफर किया जा रहा है।

Image

PNB FD Scheme (Photo: iStock)

Punjab National Bank FD Scheme: अगर आप शेयर बाजार के उतार-चढ़ाव से दूर सुरक्षित निवेश की तलाश में हैं तो पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) स्कीम आपके लिए एक अच्छा विकल्प साबित हो सकती है। केंद्र सरकार के नियंत्रण में काम कर रहा यह बैंक देश के नागरिकों को एफडी पर अच्छा ब्याज ऑफर कर रहा है। निश्चित रिटर्न और पूंजी की सुरक्षा के लिए पीएनबी की एफडी को चुना जा सकता है।

कम जोखिम वाला निवेश

PNB की एफडी स्कीम की सबसे बड़ी खासियत इसकी सुरक्षा है। यह एक सरकारी बैंक है, इसलिए इसमें निवेश को कम जोखिम वाला माना जाता है। इसके अलावा, निवेशक अपनी सुविधा के अनुसार अलग-अलग अवधि चुन सकते हैं, जो कि कुछ महीनों से लेकर कई वर्षों तक है। हालांकि, ध्यान रहे बैंक की ओर से वरिष्ठ नागरिकों को सामान्य ग्राहकों की तुलना में अतिरिक्त ब्याज दर का लाभ मिलता है, जिससे उनका रिटर्न और बेहतर हो जाता है।

एफडी पर ब्याज की दर कितनी

वर्तमान में पीएनबी की ओर से देश के सामान्य नागरिकों को 5 साल की अवधि की एफडी पर सबसे अधिक ब्याज ऑफर किया जा रहा है। पांच साल की अवधि के लिए एफडी में निवेश करते हैं तो बैंक की ओर से 6.1 प्रतिशत की दर पर ब्याज ऑफर किया जाएगा।

डेढ़ लाख के निवेश पर कितना ब्याज

अब डेढ़ लाख रुपए के निवेश पर ब्याज की कैलकुलेशन को समझते हैं। मान लीजिए आप 1,50,000 रुपए का निवेश पांच वर्ष की अवधि के लिए करते हैं। इस पर बैंक की ओर से 6.1 प्रतिशत की दर से ब्याज दिया जाएगा, यानी आपको ब्याज के रूप में 53,026 रुपए दिए जाएंगे। मैच्योरिटी पर बैंक की ओर से लौटाई जाने वाली यह रकम 2,03,026 रुपए हो जाएगी।

सीनियर सिटिजन को कितना लाभ

वहीं, अगर आप इस एफडी को घर के किसी बुजुर्ग के नाम पर करवाना चाहते हैं तो मैच्योरिटी पर यह रकम बढ़ जाएगी। वर्तमान में पीएनबी की ओर से सीनियर सिटिजन को 5 साल की अवधि की एफडी पर 6.60 प्रतिशत की दर से ब्याज दिया जा रहा है। यानी आपको ब्याज के रूप में इस केस में 58,084 रुपए दिए जाएंगे। मैच्योरिटी पर बैंक की ओर से लौटाई जाने वाली यह रकम 2,08,084 रुपए हो जाएगी।

कैसे करें एफडी में निवेश

एफडी में निवेश करना बेहद आसान है। आप नजदीकी PNB शाखा में जाकर या इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से एफडी खोल सकते हैं। जरूरत पड़ने पर प्रीमैच्योर विदड्रॉल की सुविधा भी उपलब्ध होती है, हालांकि इस पर थोड़ी पेनल्टी लग सकती है।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article