बिजनेस

Top PSU Stocks: पीएसयू शेयरों में कमाई का चांस, IRCON, IRCTC और इंजीनियर्स इंडिया में लगाएं दांव, जानें एक्सपर्ट की राय

PSU Stocks To Buy: संजीव भसीन के मुताबिक इरकॉन, आईआरसीटीसी और इंजीनियर्स इंडिया 100 प्रतिशत की छलांग भी लगाते हैं, तो भी वे सस्ते रहेंगे। उन्होंने कहा अगर आप एक निवेशक हैं तो ये शेयर आपके पास होने चाहिए।

Image

पीएसयू शेयरों पर लगाएं दांव

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • कई पीएसयू शेयरों में कमाई का मौका
  • मार्केट एक्सपर्ट ने दी खरीदारी की सलाह
  • IRCON, IRCTC और इंजीनियर्स इंडिया में लगाएं दांव

PSU Stocks To Buy: पिछले 2-3 सालों से पीएसयू शेयरों में तेजी का रुख बरकरार है। कई पीएसयू शेयर ऐसे हैं, जिन्होंने एक साल से भी कम समय में निवेशकों का पैसा कई गुना कर दिया है। इस बीच दिग्गज मार्केट एक्सपर्ट संजीव भसीन के मुताबिक, अकसर लोग कहते थे कि पीएसयू से दूर रहो, लेकिन अब ट्रेंड बदल गया है। उन्होंने कहा कि FII (विदेशी निवेशक) और म्यूचुअल फंड मैनेजर पीएसयू शेयरों की तेजी का फायदा उठाने से चूक गए हैं। उन्होंने विश्वास जताया है कि पीएसयू शेयरों में तेजी जारी रहेगी।

ये भी पढ़ें -

लार्ज कैप पर फोकस

ईटी नाउ के साथ एक बातचीत के दौरान भसीन ने कहा कि एफआईआई के चलते वे लार्ज कैप पर दांव लगाएंगे। एफआईआई पीएसयू शेयरों की तेजी का फायदा लेने से पूरी तरह चूक गए। 90 फीसदी म्यूचुअल फंड मैनेजर भी इसमें चूक गए।

भसीन ने कहा पहले कहा जाता था कि सरकारी कंपनियों के शेयरों से दूर रहो। मैं कहता हूं कि शेयर बाजार में ऐसा कभी न कहें।

इन शेयरों ने पैसा कर दिया डबल

भसीन के मुताबिक एनबीसीसी 3 साल पहले 35-40 रुपये पर था, लेकिन 165 रुपये का हो गया। हुडको 70 रुपये पर था, अब 220 रुपये पर है। उनके मुताबिक अगर इरकॉन, आईआरसीटीसी और इंजीनियर्स इंडिया 100 प्रतिशत की छलांग भी लगाते हैं, तो भी वे सस्ते रहेंगे। यानी इन शेयरों में कमाई का मौका हो सकता है। संजीव भसीन ने कहा अगर आप एक निवेशक हैं तो ये शेयर आपके पास होने चाहिए।

डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ स्वदेश को मार्केट एक्सपर्ट द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article