बिजनेस

FPI Investment: आम चुनावों के बीच विदेशी निवेशक हुए सतर्क, मई में अब तक किया सिर्फ 1156 करोड़ का निवेश

FPI Investment: भारत में आम चुनाव की वजह से विदेशी निवेशक 'वेट एंड वॉच' की नीति अपना रहे हैं। चालू महीने के पहले दो कारोबारी सत्रों में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने भारतीय शेयर बाजारों में सिर्फ 1,156 करोड़ रुपये का निवेश किया है।

Image

2024 में एफपीआई का निवेश

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • आम चुनावों के बीच विदेशी निवेशक सतर्क
  • मई में अब तक किया 1156 करोड़ का निवेश
  • वेट एंड वॉच स्ट्रेटेजी कर रहे फॉलो

FPI Investment: भारत में आम चुनाव की वजह से विदेशी निवेशक 'वेट एंड वॉच' की नीति अपना रहे हैं। चालू महीने के पहले दो कारोबारी सत्रों में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने भारतीय शेयर बाजारों में सिर्फ 1,156 करोड़ रुपये का निवेश किया है। इससे पहले मॉरीशस के साथ भारत की टैक्स संधि में बदलाव और अमेरिका में बॉन्ड यील्ड में लगातार वृद्धि की चिंताओं के कारण अप्रैल में एफपीआई ने 8,700 करोड़ रुपये के शेयर बेचे थे। वहीं मार्च में एफपीआई ने शेयरों में शुद्ध रूप से 35,098 करोड़ रुपये और फरवरी में 1,539 करोड़ रुपये का निवेश किया था।

ये भी पढ़ें -

डेट मार्केट से निकाला फंड

डिपॉजिटरी के आंकड़ों के अनुसार मई में पहले दो कारोबारी सत्रों में एफपीआई ने शेयरों में 1,156 करोड़ रुपये का निवेश किया है और डेट या बॉन्ड बाजार से 1,727 करोड़ रुपये निकाले हैं। मॉर्निंगस्टार इन्वेस्टमेंट रिसर्च इंडिया के एसोसिएट निदेशक - मैनेजर रिसर्च हिमांशु श्रीवास्तव ने कहा है कि भारत में आम चुनाव पूरे जोरों पर हैं। विदेशी निवेशकों ने चुनाव नतीजे आने तक 'वेट एंड वॉच' का रुख अपनाया है।

अमेरिका में नौकरियों के ताजा आंकड़े

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के चीफ इंवेस्टमेंट स्ट्रेटेजिस्ट वी के विजयकुमार ने कहा है कि अमेरिका में नौकरियों के ताजा आंकड़े अर्थव्यवस्था में सुस्ती का संकेत दे रहे हैं। वेतन बढ़ोतरी चार प्रतिशत से कम है, जो लेबर मार्केट की कमजोरी का संकेत हैं। शेयर बाजार के नजरिए से यह अच्छी खबर है। यही वजह है कि शुक्रवार को अमेरिकी बाजारों में जोरदार उछाल आया।

बॉन्ड मार्केट का हाल

आंकड़ों के अनुसार, एफपीआई ने मई के पहले दो कारोबारी सत्रों में डेट या बॉन्ड बाजार से 1,727 करोड़ रुपये निकाले हैं। इससे पहले विदेशी निवेशकों ने मार्च में बॉन्ड बाजार में 13,602 करोड़ रुपये, फरवरी में 22,419 करोड़ रुपये और जनवरी में 19,836 करोड़ रुपये का निवेश किया था।

भारत सरकार के बॉन्ड को जेपी मॉर्गन सूचकांक में शामिल करने की घोषणा से यह निवेश आया था। कुल मिलाकर 2024 में अबतक शेयरों में एफपीआई ने 3,378 करोड़ रुपये का निवेश किया है। बॉन्ड बाजार में उनका निवेश 43,182 करोड़ रुपये रहा है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article