Flipkart पर 1000 रुपये से कम के प्रोडक्ट होंगे सस्ते, कंपनी ने ग्राहकों के लिए उठाया ये बड़ा कदम

अगर आप ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं तो आपके लिए काम की खबर है। दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट ने प्लेटफॉर्म के व्यापारियों के लिए ऐसा बड़ा कदम उठाया जिसका सीधा फायादा करोड़ों ग्राहकों को मिलने वाला है।

Authored by: गौरव तिवारीUpdated Nov 14 2025, 17:34 IST
​पिछले कुछ सालों में ऑनलाइन शॉपिंग का क्रेज काफी तेजी से बढ़ा है। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर अपना व्यवसाय शुरू करने वाले लोगों के लिए फ्लिपकार्ट ने एक नई सुविधा शुरू कर दी है।Image Credit : IStock/Flipkart/Digit01 / 08

​पिछले कुछ सालों में ऑनलाइन शॉपिंग का क्रेज काफी तेजी से बढ़ा है। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर अपना व्यवसाय शुरू करने वाले लोगों के लिए फ्लिपकार्ट ने एक नई सुविधा शुरू कर दी है।

​फ्लिपकार्ट ने शुक्रवार को 1,000 रुपये से कम कीमत वाले सभी उत्पादों के लिए शून्य कमीशन मॉडल पेश किया।  कंपनी के एक बयान के अनुसार, यह नया मॉडल फ्लिपकार्ट के किफायती दामों पर सामान उपलब्ध कराने वाले मंच शॉप्सी पर भी लागू किया गया है।Image Credit : IStock/Flipkart/Digit02 / 08

​फ्लिपकार्ट ने शुक्रवार को 1,000 रुपये से कम कीमत वाले सभी उत्पादों के लिए शून्य कमीशन मॉडल पेश किया। कंपनी के एक बयान के अनुसार, यह नया मॉडल फ्लिपकार्ट के किफायती दामों पर सामान उपलब्ध कराने वाले मंच शॉप्सी पर भी लागू किया गया है।

​शॉप्सी एक पॉपुलर ई-कॉमर्स वेबसाइट है जहां पर कपड़े, ब्यूटी प्रोडक्ट, होम अप्लायंसेस, एसेसीरीज समेत अलग-अलग कैटेगरी में सामान उपलब्ध हैं। अब शॉप्सी पर सभी उत्पादों पर, चाहे कीमत कुछ भी हो, कमीशन नहीं लगेगा।Image Credit : IStock/Flipkart/Digit03 / 08

​शॉप्सी एक पॉपुलर ई-कॉमर्स वेबसाइट है जहां पर कपड़े, ब्यूटी प्रोडक्ट, होम अप्लायंसेस, एसेसीरीज समेत अलग-अलग कैटेगरी में सामान उपलब्ध हैं। अब शॉप्सी पर सभी उत्पादों पर, चाहे कीमत कुछ भी हो, कमीशन नहीं लगेगा।

​फ्लिपकार्ट ने कहा, "इस नई व्यवस्था के तहत 1,000 रुपये से कम मूल्य वाले उत्पाद सूचीबद्ध करने वाले सभी योग्य विक्रेताओं से कमीशन शुल्क नहीं लिया जाएगा। Image Credit : IStock/Flipkart/Digit04 / 08

​फ्लिपकार्ट ने कहा, "इस नई व्यवस्था के तहत 1,000 रुपये से कम मूल्य वाले उत्पाद सूचीबद्ध करने वाले सभी योग्य विक्रेताओं से कमीशन शुल्क नहीं लिया जाएगा।

​आपको बता दें कि फ्लिपकार्ट पर जब भी कोई सेल व्यापार के लिए आता है तो कंपनी उससे हर एक प्रोडक्ट के लिए कुछ कमीशन लेती है। ऐसे में अब जब सेलर को कमीशन से राहत मिलेगी तो सामान पहले से ज्यादा सस्ते मिलने की संभावना ।Image Credit : IStock/Flipkart/Digit05 / 08

​आपको बता दें कि फ्लिपकार्ट पर जब भी कोई सेल व्यापार के लिए आता है तो कंपनी उससे हर एक प्रोडक्ट के लिए कुछ कमीशन लेती है। ऐसे में अब जब सेलर को कमीशन से राहत मिलेगी तो सामान पहले से ज्यादा सस्ते मिलने की संभावना ।

​इस पहल का उद्देश्य सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) का समर्थन करना, उन्हें ग्राहकों को सस्ता सामान उपलब्ध कराने में मदद करना और साथ ही व्यापार करने की लागत को अधिक कुशलतापूर्वक प्रबंधित करना है।"Image Credit : IStock/Flipkart/Digit06 / 08

​इस पहल का उद्देश्य सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) का समर्थन करना, उन्हें ग्राहकों को सस्ता सामान उपलब्ध कराने में मदद करना और साथ ही व्यापार करने की लागत को अधिक कुशलतापूर्वक प्रबंधित करना है।"

​कंपनी ने कहा कि इस कदम से विक्रेताओं के लिए व्यापार करने की लागत लगभग 30 प्रतिशत तक कम हो सकती है। इतना ही नहीं इससे करोड़ों ग्राहकों को भी सीधा फायदा मिलने वाला है।Image Credit : IStock/Flipkart/Digit07 / 08

​कंपनी ने कहा कि इस कदम से विक्रेताओं के लिए व्यापार करने की लागत लगभग 30 प्रतिशत तक कम हो सकती है। इतना ही नहीं इससे करोड़ों ग्राहकों को भी सीधा फायदा मिलने वाला है।

​फ्लिपकार्ट के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एस चौधरी ने कहा कि सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) क्षेत्र भारत की जीडीपी में लगभग 30 प्रतिशत योगदान देता है और फ्लिपकार्ट का उद्देश्य इस क्षेत्र का समर्थन करना, बाधाओं को दूर करना और अधिक क्षेत्रीय व उभरते ब्रांडों को डिजिटल अर्थव्यवस्था में भरोसे के साथ प्रवेश करने में सक्षम बनाना है।Image Credit : IStock/Flipkart/Digit08 / 08

​फ्लिपकार्ट के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एस चौधरी ने कहा कि सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) क्षेत्र भारत की जीडीपी में लगभग 30 प्रतिशत योगदान देता है और फ्लिपकार्ट का उद्देश्य इस क्षेत्र का समर्थन करना, बाधाओं को दूर करना और अधिक क्षेत्रीय व उभरते ब्रांडों को डिजिटल अर्थव्यवस्था में भरोसे के साथ प्रवेश करने में सक्षम बनाना है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!