बिजनेस

PE Investment In India: प्राइवेट इक्विटी निवेश 54 फीसदी बढ़ा, रिन्यूएबल-हाईवे- रियल एस्टेट पसंदीदा सेक्टर

PE/VC Investment In India: मई 2024 में कुल डील की संख्या सालाना आधार पर 45 प्रतिशत से बढ़कर 100 हो गई है, जो कि मई 2023 में 69 थी। वैल्यू के हिसाब से पीई/वीसी ने सबसे ज्यादा निवेश रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में किया है, इसके बाद रोड और हाईवे का नंबर है।

Image

प्राइवेट इक्विटी निवेश बढ़ा

PE/VC Investment In India:भारत में प्राइवेट इक्विटी (पीई) और वेंचर कैपिटल (वीसी) की ओर से किया जाने वाला निवेश मई में सालाना आधार पर 54 प्रतिशत बढ़कर 6.9 अरब डॉलर हो गया। ईवाई-आईवीसीए की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।रिपोर्ट में बताया गया है कि मई 2024 में रियल एस्टेट और इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश सालाना आधार पर 67 प्रतिशत बढ़कर 2.5 अरब डॉलर हो गया है, जो कि मई 2023 में 1.5 अरब डॉलर था। यह अप्रैल 2024 के मुकाबले 183 प्रतिशत अधिक है।

डील की संख्या 100 पहुंची

मई 2024 में कुल डील की संख्या सालाना आधार पर 45 प्रतिशत से बढ़कर 100 हो गई है, जो कि मई 2023 में 69 थी। शुद्ध रूप से पीई/वीसी का निवेश मई 2024 में 47 प्रतिशत बढ़कर 4.4 अरब डॉलर हो गया है, जो कि मई 2023 में 3 अरब डॉलर पर था।मई 2024 में पीई/वीसी निवेशकों की ओर से ग्रोथ इन्वेस्टमेंट डील की गई है। इसका आकार 2.5 अरब डॉलर का था, जो कि कुल निवेश का 36 प्रतिशत है। इसके बाद बायआउट इन्वेस्टमेंट्स की डील की गई और इसका आकार 2.3 अरब डॉलर था।रिपोर्ट के मुताबिक, मई 2024 में 2.5 अरब डॉलर के निवेश के साथ रियल एस्टेट सेक्टर टॉप पर था। इसके बाद फाइनेंसियल सर्विसेज को 1.6 अरब डॉलर का निवेश मिला है।

रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में सबसे ज्यादा पैसा

रिपोर्ट में आगे कहा गया कि पीई/वीसी ने मई 2024 में 23 डील में 2.5 अरब डॉलर का एग्जिट लिया है। इसमें सालाना आधार पर 21 प्रतिशत की बढ़त हुई है।मई 2024 में 5 डील में सेकेंडरी एग्जिट हुआ है, जो कि एक अरब डॉलर पर था। इन्फ्रास्ट्रक्चर सेक्टर पीई का फेवरेट रहा है। पिछले पांच वर्षों में पीई/वीसी का 17 प्रतिशत निवेश इसी सेक्टर में हुआ है।वैल्यू के हिसाब से पीई/वीसी ने सबसे ज्यादा निवेश रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में किया है, इसके बाद रोड और हाईवे का नंबर है।

Prashant Srivastav
प्रशांत श्रीवास्तवauthor

करीब 17 साल से पत्रकारिता जगत से जुड़ा हुआ हूं। और इस दौरान मीडिया की सभी विधाओं यानी टेलीविजन, प्रिंट, मैगजीन, डिजिटल और बिजनेस पत्रकारिता में काम करने का मौका मिला। इस समय Timesnowhindi.com में टीम लीड के रुप में बिजनेस, ऑटो, यूटीलिटी, टेक सेक्शन में अपना योगदान दे रहा हूं। करियर का पहला ब्रेक हैदराबाद स्थित मीडिया संस्थान ईटीवी से टेलीविजन के जरिए हुआ। यहां पर टेलीविजन पत्रकारिता की बारीकियों को समझने का मौका मिला। और उसके बाद अगला पड़ाव दिल्ली स्थित दैनिक भास्कर समूह का बिजनेस भास्कर रहा। यहां से बिजनेस पत्रकारिता में कदम रखा। और यह सफर वित्त मंत्रालय की रिपोर्टिंग से लेकर बैंकिंग, इंश्योरेंस, ऑटो, एफएमसीजी, एमएमएमई, टेलीकॉम सेक्टर की ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर कॉरपोरेट जगत की खबरें और इकोनॉमी से जुड़ी खबरों से गुजरते हुए अमर उजाला, मनी भास्कर वेबसाइट से होकर आउटलुक मैगजीन पहुंचा। यहां पर पॉलिटिकल खबरों को करने का मौका मिला। आउटलुक में रहते हुए भाजपा और कांग्रेस पार्टी को भी कवर किया। इस दौरान दिल्ली दंगों पर ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर सीएए आंदोलन, किसान आंदोलन और कृषि जगत, वाइल्ड लाइफ से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्ट भी करने का मौका मिला। करियर के इस सफर में 2014 लोक सभा चुनाव, 2019 लोक सभा चुनाव, इसके अलावा उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव, राजस्थान विधान सभा, मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव की ग्राउंड रिपोर्ट भी की। पिछले 16 साल से केंद्रीय बजट की बारीकियों को समझकर उसे आम भाषा में लोगों तक पहुंचाने का भी प्रयास किया है। 17 साल के करियर में करीब 10 साल डिजिटल मीडिया का अनुभव रहा है। पिछले 3 साल से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। पत्रकारिता का ककहरा माखन लाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से सीखा है।

और पढ़ें
End of Article