बिजनेस

Post Office RD Scheme: हर महीने ₹5,000 बचाकर पाएं ₹3,56,830, समझें कैलकुलेशन

अगर आप अपने निवेश पर जोखिम नहीं लेना चाहते हैं और फिक्स रिटर्न चाहते हैं तो पोस्ट ऑफिस रिकरिंग डिपॉजिट (RD) एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है।

Image

पोस्ट ऑफिस रिकरिंग डिपॉजिट

Post Office RD scheme: शेयर बाजार से निराश निवेशक एक बार फिर बैंक एफडी और पोस्ट ऑफिस सेविंग स्कीम की ओर रुख कर रहे हैं। छोटे निवेशकों के बीच पोस्ट ऑफिस रिकरिंग डिपॉजिट (RD) एक बेहतरीन स्कीम है। इस स्कीम में निवेशक हर महीने अपनी बचत का पैसा निवेश कर सकते हैं। सरकार की गारंटी वाली यह स्कीम निवेशकों को फिक्स रिटर्न देती है। गारंटीड रिटर्न और सरकार की सुरक्षा के कारण, पोस्ट ऑफिस RD कम जोखिम लेने वाले निवेशकों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है। आज हम आपको बता रहे हैं कि कैसे आप 5000 रुपये मंथली निवेश कर आप 3,56,830 रुपये जमा कर सकते हैं।

पोस्ट ऑफिस रिकरिंग डिपॉजिट (RD) क्या है?

पोस्ट ऑफिस रिकरिंग डिपॉजिट, इंडियन पोस्टल सर्विस की एक छोटी बचत योजना है, जिसमें कोई भी व्यक्ति हर महीने एक निश्चित रकम जमा कर सकता है। इन मासिक जमाओं पर आकर्षक ब्याज दर मिलती है और निवेश की अवधि पूरी होने पर जमा हुई कुल रकम निवेशक को वापस कर दी जाती है। यह योजना नियमित बचत की आदत को बढ़ावा देने और लोगों को समय के साथ धन जोड़ने में मदद करने के लिए बनाई गई है।

अभी मिल रहा 6.7% की दर से ब्याज

पोस्ट ऑफिस RD पर अभी 6.7% की दर से ब्याज मिल रहा है, जो कम जोखिम वाले दूसरे निवेश विकल्पों के मुकाबले काफी अच्छा है। निवेशक कम से कम ₹100 प्रति महीने से निवेश शुरू कर सकते हैं और निवेश की रकम ₹10 के गुणक (मल्टीपल) में होनी चाहिए। निवेश की कोई अधिकतम सीमा नहीं है, जिससे बहुत से लोग इसमें निवेश कर सकते हैं। इस स्कीम की अवधि 5 साल है और समय पूरा होने पर जमा की गई रकम निवेशक को दे दी जाती है।

कैसे जमा होगा 3,56,830 रुपये

मान लीजिए कि कोई व्यक्ति इस स्कीम में हर महीने 6.7% की ब्याज दर पर ₹5,000 का निवेश करता है। 5 साल में कुल निवेश ₹3,00,000 हो जाएगा। 5 साल की अवधि में किए निवेश पर 56,830 रुपये ब्याज के तौर पर मिलेंगे। इस तरह मैच्योरिटी पर कुल 3,56,830 रुपये प्राप्त होंगे।

पोस्ट ऑफिस RD अकाउंट कैसे खोलें?

पोस्ट ऑफिस RD अकाउंट खोलना आसान है और इसे भारत की किसी भी ऐसी पोस्ट ऑफिस ब्रांच में खोला जा सकता है। अकाउंट खोलने के लिए पांच आसान स्टेप्स दिए गए हैं-

स्टेप 1: अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस जाएं जहां आरडी स्कीम खोलने की सुविधा हो।

स्टेप 2: अकाउंट खोलने का फॉर्म भरें।

स्टेप 3: इसके बाद आपको जरूरी डॉक्यूमेंट्स जमा करने होंगे, जिनमें आपका आधार कार्ड, पैन कार्ड और पते का सबूत शामिल हो सकता है।

स्टेप 4: अपना अकाउंट एक्टिवेट करने के लिए कम से कम जरूरी रकम, यानी 100 रुपये जमा करें।

स्टेप 5: अकाउंट खुलने के बाद, आप हर महीने पैसे जमा करना शुरू करें।

Alok Kumar
आलोक कुमार author

आलोक कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एसोसिएट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 17 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव रखने वाले आलोक ने अपने पत्रकारिता करियर में कई प्रमुख कॉर्पोरेट इवेंट्स और चर्चित स्टोरीज कवर की हैं। वह बिजनेस, बैंकिंग, शेयर मार्केट और पर्सनल फाइनेंस पर गहरी समझ रखते हैं और जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और पाठक-केंद्रित तरीके से प्रस्तुत करने में माहिर हैं। अब तक आलोक ने लगभग 18,000 स्टोरीज लिखी हैं। उनकी लेखन शैली भरोसेमंद, विश्लेषणात्मक और व्यावहारिक जानकारी देने वाली होती है।

और पढ़ें
End of Article