बिजनेस

PNBs Net Profit: PNB का लाभ चौथी तिमाही में करीब तीन गुना बढ़ा होकर 3,010 करोड़ रुपये, NPA हुआ कम

PNBs Net Profit: पीएनबी ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि मार्च, 2024 को समाप्त तिमाही में कुल आय बढ़कर 32,361 करोड़ रुपये रही जो पिछले साल इसी अवधि में 27,269 करोड़ रुपये थी। आलोच्य तिमाही में बैंक की ब्याज आय बढ़कर 28,113 करोड़ रुपये हो गयी जो एक साल पहले 2022-23 की जनवरी-मार्च तिमाही में 23,849 करोड़ रुपये थी।

Image

PNB Punjab National Bank Share

Photo : iStock

PNBs Net Profit: सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) का शुद्ध लाभ बीते वित्त वर्ष 2023-24 की जनवरी-मार्च तिमाही में करीब तीन गुना होकर 3,010 करोड़ रुपये रहा। ब्याज आय बढ़ने और फंसे कर्ज में कमी से बैंक का मुनाफा बढ़ा है। बैंक को इससे पूर्व वित्त वर्ष 2022-23 की इसी तिमाही में 1,159 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था।

PNB की ब्याज से आय बढ़ी

पीएनबी ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि मार्च, 2024 को समाप्त तिमाही में कुल आय बढ़कर 32,361 करोड़ रुपये रही जो पिछले साल इसी अवधि में 27,269 करोड़ रुपये थी। आलोच्य तिमाही में बैंक की ब्याज आय बढ़कर 28,113 करोड़ रुपये हो गयी जो एक साल पहले 2022-23 की जनवरी-मार्च तिमाही में 23,849 करोड़ रुपये थी।

PNB का एनपीए घटा

बैंक का कुल कर्ज के प्रतिशत के रूप में सकल एनपीए (गैर-निष्पादित परिसंपत्ति) मार्च, 2024 को समाप्त तिमाही में कम होकर 5.73 प्रतिशत रहा, जो एक साल पहले 2022-23 की इसी तिमाही में 8.74 प्रतिशत था। शुद्ध एनपीए आलोच्य तिमाही में घटकर 0.73 प्रतिशत रहा जो एक साल पहले 2022-23 की जनवरी-मार्च तिमाही में 2.72 प्रतिशत था।

एनपीए कम होने से फंसे कर्ज के एवज में प्रावधान कम होकर 1,958 करोड़ रुपये रहा जो एक साल पहले इसी तिमाही में 3,625 करोड़ रुपये था। पूरे वित्त वर्ष 2023-24 में बैंक का शुद्ध लाभ तीन गुना बढ़कर 8,245 करोड़ रुपये रहा जो इससे पूर्व वित्त वर्ष 2022-23 में 2,507 करोड़ रुपये था।

PNB Share Price: PNB शेयर प्राइस

PNB के शेयर में आज गिरावट देखने को मिली। NSE पर आज इसका शेयर 2.52 फीसदी की गिरावट के साथ 121.65 रुपये पर बंद हुआ।

डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

TNN Business Desk
TNN बिजनेस डेस्क author

TNN बिजनेस डेस्क

और पढ़ें
End of Article