बिजनेस

एक खबर और 15 फीसदी तक गिर गए PNB Housing के शेयर, लग गया लोअर सर्किट

PNB Housing: ​ साल 2025 की शुरुआत से ही PNB हाउसिंग के शेयरों पर दबाव बना हुआ है। अब तक यह स्टॉक 8% से ज्यादा टूट चुका है, और सिर्फ पिछले एक महीने में निवेशकों को 25% तक का नुकसान हो चुका है। हालांकि, एक साल की अवधि में शेयर ने करीब 3% का रिटर्न जरूर दिया है।

Image

PNB Housing Finance (iStock/Canva)

Photo : iStock

PNB Housing: शुक्रवार को शेयर बाजार की शुरुआत कमजोर रही और इस बीच PNB Housing Finance के शेयरों में भारी बिकवाली देखी गई। कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ गिरीश कौसगी के अचानक इस्तीफे के बाद शेयर में गिरावट और तेज हो गई। शुरुआती कारोबार में स्टॉक करीब 15% गिरकर 822.80 रुपये पर पहुंच गया, जबकि गुरुवार को यह 986.20 रुपये पर बंद हुआ था।

लंबे समय से दबाव में है यह स्टॉक

साल 2025 की शुरुआत से ही PNB हाउसिंग के शेयरों पर दबाव बना हुआ है। अब तक यह स्टॉक 8% से ज्यादा टूट चुका है, और सिर्फ पिछले एक महीने में निवेशकों को 25% तक का नुकसान हो चुका है। हालांकि, एक साल की अवधि में शेयर ने करीब 3% का रिटर्न जरूर दिया है।

क्या है कंपनी का कहना

PNB हाउसिंग ने अपने बयान में कहा है कि CEO के इस्तीफे के बावजूद कंपनी की बिजनेस रणनीति पहले की तरह मजबूत और विकास-उन्मुख बनी रहेगी। बोर्ड ने नए CEO और मैनेजिंग डायरेक्टर की तलाश शुरू कर दी है, और कहा है कि पहले भी कंपनी ऐसे बदलावों से गुजर चुकी है और अनुभवी लीडर्स को नियुक्त किया गया है।

गिरीश कौसगी का योगदान

गिरीश कौसगी ने अक्टूबर 2022 में PNB हाउसिंग फाइनेंस में कार्यभार संभाला था। उनके नेतृत्व में कंपनी ने अफोर्डेबल हाउसिंग और उभरते बाजारों में विस्तार किया। उनकी अगुवाई में रिटेल लोन बुक ₹65,157 करोड़ तक पहुंची और ग्रॉस NPA 3.76% से घटकर 1.35% हो गया। उन्होंने नई शाखाएं खोलीं और लोन अगेंस्ट प्रॉपर्टी (LAP) जैसे नए उत्पादों की योजना भी बनाई।

कंपनी का कहना है कि कौसगी की बनाई नींव पर चलते हुए उसका मैनेजमेंट टीम भविष्य में भी बेहतर ग्रोथ, एसेट क्वालिटी और मार्जिन देने के लिए प्रतिबद्ध है। हालांकि, निवेशकों को अब इस बात का इंतजार रहेगा कि नया लीडर कौन बनता है, और वह कंपनी को किस दिशा में आगे ले जाता है।

Richa Tripathi
रिचा त्रिपाठीauthor

रिचा त्रिपाठी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बिजनेस डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 7 वर्षों के अनुभव के साथ रिचा, पर्सनल फाइनेंस, स्टॉक मार्केट, टैक्स प्लानिंग और अर्थव्यवस्था से जुड़े विषयों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। अब तक 8,000 से अधिक कंटेंट लिख चुकी रिचा की विशेषता है—जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाना। वह ऐसी स्टोरीज तैयार करती हैं जो न केवल जानकारीपूर्ण होती हैं, बल्कि आम पाठक की वित्तीय समझ को बेहतर बनाने में भी मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article