बिजनेस

दुनियाभर में भारतीय 'Cheese' की गूंज, वैश्विक स्तर पर पहचान मिलने पर PM मोदी ने दी बधाई

ब्राजील में आयोजित अंतरराष्ट्रीय चीज और डेयरी प्रोडक्ट प्रतियोगिता Mundial do Queijo do Brasil 2026 में भारतीय चीज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी वैश्विक पहचान बनाई।

Image

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।

भारत अलग अलग क्षेत्रों में विश्व पटल पर अपनी अलग पहचान बना रहा है। अब भारत के डेयरी उत्पाद भी दुनियभर में अपनी पहचान बना रहे हैं। इस मामले में भारती 'Cheese' दुनियाभर में भारत का नाम रोशन कर दिया है। ब्राजील में आयोजित अंतरराष्ट्रीय चीज और डेयरी प्रोडक्ट प्रतियोगिता Mundial do Queijo do Brasil 2026 में भारतीय चीज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी वैश्विक पहचान बनाई। इस प्रतियोगिता में भारत के चार प्रोडक्ट्स ने चार पदक जीते हैं।

बता दें कि भारत को सुपर गोल्ड पुरस्कार Eleftheria Gulmarg (Brie Style) के लिए मिला. वहीं, गोल्ड पुरस्कार Yak Churpi-Soft, Nordic Farm, Leh, Ladakh और Eleftheria Brunost (Whey Cheese) को दिए गए।

पीएम मोदी ने किया पोस्ट

ग्बोल स्तर पर भारतीय 'Cheese' को अलग पहचान मिलने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करके बधाई दी। पीएम मोदी ने अपने पोस्ट में लिखा- Mundial do Queijo do Brasil 2026 में शानदार शुरुआत की। यह चीज और डेयरी प्रोडक्ट्स के लिए एक शानदार अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता है। भारत के चार प्रोडक्ट्स ने मेडल जीते, जिनमें 1 सुपर गोल्ड, 2 गोल्ड और 1 सिल्वर शामिल हैं।

सुपर गोल्ड Eleftheria Gulmarg (Brie Style) ने जीता; गोल्ड Yak Churpi-Soft (Nordic Farm, Leh, Ladakh) और Eleftheria Brunost (Whey Cheese) ने जीते; जबकि सिल्वर Eleftheria Kaali Miri (Belper Knolle Style) ने जीता। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने Mausam Narang और Thenlay Nurboo खासतौर पर बधाई दी। इस तरह की सफलताएँ दुनिया के मंच पर भारत के कारीगरी वाले डेयरी सेक्टर को मजबूत बनाती हैं।

ब्राजील में हुई इस प्रतियोगिता में भारतयी डेयरी उत्पाद को मिले इस सम्मान से यह पता चलता है कि अब भारत के डेयरी प्रोडक्ट भी वैश्विक स्तर पर अपनी पर अपनी पकड़ मजबूत बना रहे हैं।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article