बिजनेस

करोड़ों किसानों की होने वाली है बल्ले-बल्ले, जल्द मिलने वाला है पीएम किसान का पैसा, जानें आपको मिलेगा या नहीं

PM Kisan Yojana 14th Installment: बहुत जल्द पीएम किसान की 14वीं किस्त भी जारी किए जाने की उम्मीद है। इससे पहले 13वीं किस्त फरवरी में आ चुकी है।

Image

पीएम किसान योजना

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • पीएम किसान की 14वीं किस्त आने वाली है
  • इसी महीने आ सकता है पैसा
  • फरवरी में आई थी 13वीं किस्त

PM Kisan Yojana 14th Installment: पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 14वीं किस्त आने वाली है। करोड़ों किसान पीएम किसान योजना की 14वीं का इंतजार कर रहे हैं। इससे पहले 13वीं किस्त फरवरी में आ चुकी है। अब बहुत जल्द 14वीं किस्त जल्द भी जारी किए जाने की उम्मीद है। आगे जानिए कब तक पीएम किसान योजना की 14वीं किस्त आ सकती है और किसे-किसे इस योजना का पैसा मिलेगा।

कब तक मिल सकता है पैसा

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पीएम किसान योजना की 14वीं किस्त जून के आखिरी हफ्ते में जारी की जा सकती है। हालांकि केंद्र सरकार की तरफ से अभी तक 14वीं किस्त जारी करने के लिए किसी भी तारीख तारीख का ऐलान या पुष्टि नहीं की गई है। मगर अनुमान है कि जून में ही 14वीं किस्त का पैसा मिल सकता है।

किसे मिलेगा पैसा

जिन लोगों को पैसा मिलेगा, वे अपना नाम एक लिस्ट में चेक कर सकते हैं।

  • पीएम-किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं : https://pmkisan.gov.in/
  • होमपेज पर 'फार्मर कॉर्नर' चुनें
  • 'बेनिफिशियरी स्टेटस' पर क्लिक करें
  • ड्रॉप-डाउन मेनू से राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक या गांव का चयन करें
  • अपना स्टेटस चेक करने के लिए 'गेट रिपोर्ट' पर क्लिक करें

कैसे करें अप्लाई

आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं

फार्मर कॉर्नर पर क्लिक करें

"न्यू फार्मर रजिस्ट्रेशन" चुनें और अपना आधार नंबर प्रदान करें

आवश्यक डिटेल भरें और सबमिट करें। फ्यूचर रेफ्रेंस के लिए इसे प्रिंट कर लें

अब तक कितना पैसा मिला

पीआईबी के एक ट्वीट के मुताबिक जब 24 फरवरी 2019 को इस योजना के लॉन्च के बाद से 11 करोड़ से अधिक किसानों को 2.42 लाख करोड़ रुपये डिस्ट्रिब्यूट किए जा चुके हैं। पीएम किसान योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल तीन किश्तों में 2-2 हजार रुपये दिए जाते हैं। ये पैसा सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में आता है। किश्त हर चार महीने में आती है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article