बिजनेस

पीएम-किसान में नहीं आया पैसा, तो यहां करें शिकायत, फटाफट मिलेगी किश्त

PM-Kisan Yojana Complaint Number: पीएम किसान की 14वीं किश्त से पहले जानिए यदि पैसा समय पर बैंक खाते में न आए तो आप कैसे इसकी शिकायत कर सकते हैं।

Image

पीएम-किसान योजना शिकायत नंबर

KEY HIGHLIGHTS
  • आने वाली है पीएम किसान की 14वीं किश्त
  • किश्त न मिलने पर करें शिकायत
  • टोल फ्री नंबर हैं उपलब्ध

PM-Kisan Yojana Complaint Number: पीएम किसान (PM Kisan) की 14वीं किश्त अगले हफ्ते आने वाली है। 28 जुलाई को पीएम किसान की 14वीं किश्त लाभार्थी किसानों के खाते में डाल दी जाएगी। ये पैसा डायरेक्ट बेनेफिट ट्रांसफर यानी सीधे बैंक खाते में आएगा। मगर अकसर ये होता है कि बहुत से लाभार्थी किसानों के खाते में पैसे नहीं आते। उन्हें अपनी किश्त मिलने में इंतजार करना पड़ता है। पर यदि आपके साथ ऐसा हो जाए तो आप इसकी शिकायत कर सकते हैं। 14वीं किश्त से पहले जानिए यदि पैसा समय पर बैंक खाते में न आए तो आप कैसे इसकी शिकायत कर सकते हैं।

क्या है तरीका

आप डायरेक्ट इस लिंक पर जाएं और यहां अपनी कंप्लेंट दर्ज कर सकते हैं। आगे जानिए 14वीं किश्त पाने के लिए क्या हैं जरूरी नियम।

इन चार चीजों को पूरा रखना जरूरी

  • भूमि रिकॉर्ड के तहत किसानों का जमीन का मालिकाना हक स्पष्ट हो
  • पीएम किसान पोर्टल पर किसान का ई-केवाईसी होना जरूरी
  • बैंक खाता आधार से लिंक होना जरूरी
  • आपका बैंक खाता भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) से लिंक होना जरूरी

न मिले किश्त का पैसे तो क्या करें

  • यदि किश्त का पैसा न मिले तो सहायता के लिए आप pmkisan-ict@gov.in पर संपर्क कर सकते हैं
  • आप इस हेल्पलाइन नंबर 011-2430-0606 पर भी कॉल करके जानकारी ले सकते हैं

ये हैं बाकी नंबर

  • पीएम किसान टोल फ्री नंबर : 18001155266
  • पीएम किसान हेल्पलाइन नंबर : 155261
  • पीएम किसान लैंडलाइन नंबर : 011-23381092, 23382401
  • पीएम किसान की अन्य हेल्पलाइन : 0120-6025109

बेनेफिशियरी स्टेटस कैसे चेक करें

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट - pmkisan.gov.in पर जाएं। यहां होम पेज पर 'फार्मर्स कॉर्नर' सेक्शन पर क्लिक करें और फिर आखिर में फिर 'बेनेफिशियरी स्टेटस' टैब पर क्लिक करें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article