बिजनेस

1 शेयर पर 7 फ्री बोनस शेयर देगी ये कंपनी, 4 साल में पैसा कर चुकी है 6 गुना

VR Films & Studios Bonus Share: वीआर फिल्म्स की 15 जुलाई 2023 की बीएसई फाइलिंग के अनुसार कंपनी के सदस्यों ने 10 रु के एक फुली पेड-अप शेयर पर 10 रु के 7 बोनस इक्विटी शेयर जारी करने को मंजूरी दे दी है। वीआर फिल्म्स के शेयरधारकों को ये शेयर बैठे-बैठे फ्री में मिलेंगे।

Image

वीआर फिल्म्स एंड स्टूडियोज बोनस शेयर जारी करेगी

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
  • वीआर फिल्म्स जारी करेगी बोनस शेयर
  • 7:1 के अनुपात में देगी बोनस शेयर
  • 26 जुलाई है रिकॉर्ड डेट

VR Films & Studios Bonus Share: वीआर फिल्म्स (VR Films) बोनस शेयर (Bonus Share) जारी करेगी। इस घोषणा के बाद आज लगातार चौथे दिन कंपनी का शेयर 5 फीसदी के ऊपरी सर्किट पर बंद हुआ। वीआर फिल्म्स ने 7:1 बोनस इश्यू के लिए 26 जुलाई 2023 को बतौर रिकॉर्ड डेट तय किया है। 7:1 का मतलब है कि जिसके पास भी कंपनी का शेयर होगा, उसे कंपनी 7 बोनस शेयर फ्री में देगी।

शेयरधारकों की हो जाएगी मौज

वीआर फिल्म्स की 15 जुलाई 2023 की बीएसई फाइलिंग के अनुसार कंपनी के सदस्यों ने 10 रु के एक फुली पेड-अप शेयर पर 10 रु के 7 बोनस इक्विटी शेयर जारी करने को मंजूरी दे दी है। वीआर फिल्म्स के शेयरधारकों को ये शेयर बैठे-बैठे फ्री में मिलेंगे।

किसे मिलेंगे बोनस शेयर

कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने बोनस शेयरों के एलॉटमेंट के लिए एलिजिबल शेयरधारकों को तय करने के उद्देश्य से रिकॉर्ड तिथि के रूप में 26 जुलाई, 2023 को मंजूरी दे दी है। इस डेट तक जिसके पास वीआर फिल्म्स के शेयर होंगे, उन्हें बोनस शेयर का पात्र माना जाएगा।

490 फीसदी रिटर्न

3 मई 2019 को स्टॉक मार्केट में लिस्ट होने के बाद से अब तक बीएसई पर वीआर फिल्म्स के शेयर ने 490.08 फीसदी रिटर्न दिया है। इससे निवेशकों का पैसा करीब 6 गुना हो गया है। 3 मई 2019 को इसका शेयर 60 रु पर था, जबकि आज यह 354.05 रु पर बंद हुआ।

5 दिन में 16 फीसदी रिटर्न

  • बीते 5 दिन में वीआर फिल्म्स के शेयर ने 16.46 फीसदी रिटर्न दिया है
  • आज इसका शेयर 5 फीसदी मजबूती के साथ बंद हुआ
  • बीते 1 महीने में शेयर ने 11 फीसदी फायदा कराया है

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article