बिजनेस

आज का प्लैटिनम का रेट 9 मार्च 2026: लुढ़की कीमत, जानें पटना, दिल्ली, मुंबई समेत अपने शहर के दाम

प्लैटिनम कीमत आज की, Platinum Price Today 9 March 2026, भारत के प्रमुख शहरों में आज प्लैटिनम 1 ग्राम और 10 ग्राम के भाव: सोने और चांदी की तरह अब प्लैटिनम ज्वेलरी भी डिमांड बढ़ने लगी हैं। इसकी कीमतें भी देश-दुनिया की परिस्थितियों का प्रभाव पड़ता हैं। चल रहे ईरान और इजराइल-अमेरिका युद्ध के बीच अगर आप प्लैटिनम ज्वेलरी खरीदने जा रहे हैं, तो पहले अपने शहर के ताजा रेट (Platinum Jewellery Rates) जरूर देख लें।

Image

प्लैटिनम का ताजा भाव जानिए

Platinum Price Today (आज का प्लैटिनम का रेट, Platinum Ka Bhav Aaj Ka) 9 March 2026 : चल रहे ईरान और इजराइल-अमेरिका युद्ध का असर प्लैटिनम कीमतों पर भी पड़ रहा है। इस वजह से प्लैटिनम की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय सर्राफा बाजार में आज प्लैटिनम की कीमतों में गिरावट हुई है। ताजा अपडेट के अनुसार देश में प्लैटिनम का भाव घटकर 6,243 रुपये प्रति ग्राम हो गया। वहीं 10 ग्राम प्लैटिनम की कीमत 62,430 रुपये हो गई है। आज के कारोबार में प्लैटिनम की कीमत में 97 रुपये प्रति ग्राम की कमी आई, जबकि 10 ग्राम के भाव में 970 रुपये की गिरावट देखी गई है। उधर इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार सोमवार सुबह तक प्लैटिनम की कीमत 69,070 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। जो दोपहर तक घटकर 67399 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। फिर शाम तक 67477 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। कीमतों में यह उतार-चढ़ाव अंतरराष्ट्रीय बाजार के रुख, डॉलर की मजबूती या कमजोरी और मांग-आपूर्ति पर निर्भर करता है। लगातार कीमतों में उतार चढ़ाव के बीच निवेशकों और ज्वेलरी खरीदारों के लिए यह समय सतर्कता रहने का है। आगे अपने शहर के ताजा रेट जान लें।

भारत में प्लैटिनम की कीमत (1 ग्राम, 10 ग्राम, 100 ग्राम में)

शहर1 ग्राम की कीमत10 ग्राम की कीमत100 ग्राम की कीमत
दिल्ली₹6,243₹62,430₹6,24,300
मुंबई₹6,243₹62,430₹6,24,300
कोलकाता₹6,243₹62,430₹6,24,300
चेन्नई₹6,243₹62,430₹6,24,300
पटना₹6,243₹62,430₹6,24,300
लखनऊ₹6,243₹62,430₹6,24,300
मेरठ₹6,243₹62,430₹6,24,300
अयोध्या₹6,243₹62,430₹6,24,300
कानपुर₹6,243₹62,430₹6,24,300
गाजियाबाद₹6,243₹62,430₹6,24,300
नोएडा₹6,243₹62,430₹6,24,300
गुरुग्राम₹6,243₹62,430₹6,24,300
चंडीगढ़₹6,243₹62,430₹6,24,300
जयपुर₹6,243₹62,430₹6,24,300
लुधियाना₹6,243₹62,430₹6,24,300
गुवाहाटी₹6,243₹62,430₹6,24,300
इंदौर₹6,243₹62,430₹6,24,300
अहमदाबाद₹6,243₹62,430₹6,24,300
सूरत₹6,243₹62,430₹6,24,300
नागपुर₹6,243₹62,430₹6,24,300
पुणे₹6,243₹62,430₹6,24,300
नासिक₹6,243₹62,430₹6,24,300
बैंगलोर₹6,243₹62,430₹6,24,300
वडोदरा₹6,243₹62,430₹6,24,300
भुवनेश्वर₹6,243₹62,430₹6,24,300
कटक₹6,243₹62,430₹6,24,300
केरल₹6,243₹62,430₹6,24,300
रायपुर₹6,243₹62,430₹6,24,300
हैदराबाद₹6,243₹62,430₹6,24,300
(डेटा सोर्स-गुडरिटर्न्स)

एंगेजमेंट और वेडिंग रिंग्स में बढ़ती मांग

एंगेजमेंट रिंग्स और महिला-पुरुष दोनों की वेडिंग रिंग्स में प्लैटिनम की मांग लगातार बढ़ रही है। इसे बेहद मजबूत और टिकाऊ धातु माना जाता है, जो रोजाना पहनने पर भी लंबे समय तक अपनी चमक और गुणवत्ता बनाए रखती है। इसकी प्राकृतिक सफेद चमक समय के साथ फीकी नहीं पड़ती, इसलिए इसे डेली वियर ज्वेलरी के लिए एक आदर्श विकल्प माना जाता है।

मजबूती और त्वचा के लिए सुरक्षित

प्लैटिनम की एक बड़ी खासियत इसकी उच्च शुद्धता है, जो इसे हाइपोएलर्जेनिक बनाती है। यही कारण है कि संवेदनशील त्वचा वाले लोग भी इसे बिना किसी परेशानी के पहन सकते हैं। इसकी मजबूती और लंबे समय तक टिके रहने की क्षमता इसे खासतौर पर रिंग्स के लिए लोकप्रिय बनाती है।

अन्य आभूषणों में सीमित उपयोग

हालांकि, अन्य आभूषणों में प्लैटिनम का उपयोग अभी भी सीमित है। इसकी कीमत अन्य धातुओं की तुलना में अधिक होती है और यह वजन में भी अपेक्षाकृत भारी होता है। यही वजह है कि झुमके, कंगन, पेंडेंट या कफलिंक जैसे आभूषणों में इसका इस्तेमाल कम देखने को मिलता है। फैशन रिंग्स में कभी-कभी प्लैटिनम का उपयोग किया जाता है, लेकिन लोकप्रियता के मामले में सोना और चांदी अब भी लोगों की पहली पसंद बने हुए हैं।

आभूषण खरीदते समय सही समझ जरूरी

आभूषण खरीदते समय अलग-अलग धातुओं की विशेषताओं को समझना बेहद जरूरी होता है। सोना, चांदी और प्लैटिनम तीनों के अपने-अपने फायदे और खासियतें हैं। प्लैटिनम जहां अपनी मजबूती, दुर्लभता और प्रीमियम लुक के लिए जाना जाता है, वहीं सोना पारंपरिक महत्व के साथ-साथ निवेश के रूप में भी काफी लोकप्रिय है।

कीमतों में गिरावट खरीद का अच्छा मौका

अगर खरीदार अपनी जरूरत, बजट और बाजार की स्थिति को ध्यान में रखकर निर्णय लेते हैं, तो आभूषण खरीदना अधिक समझदारी भरा साबित हो सकता है। खासकर जब बाजार में कीमतों में गिरावट हो, तब प्लैटिनम ज्वेलरी खरीदना एक अच्छा और लाभकारी अवसर बन सकता है।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article