Platinum Price Today (आज का प्लैटिनम का रेट, Platinum Ka Bhav Aaj Ka) 19 March 2026 : पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच प्लैटिनम की कीमतों में लगातार उठा-पटक जारी है। भारत में प्लैटिनम के दाम फिर गिरावट हुई है। गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट के अनुसार प्लैटिनम का भाव 6,064 रुपये प्रति ग्राम हो गया, जो कि 196 रुपये की कमी को दर्शाता है। वहीं 10 ग्राम प्लैटिनम की कीमत 60,640 रुपये रही, जिसमें 1,960 रुपये की गिरावट आई है। पिछले दिन प्लैटिनम का भाव घटकर 6,260 रुपये प्रति ग्राम हो गया है। वहीं 10 ग्राम प्लैटिनम की कीमत भी घटकर 62,600 रुपये पर आ गई है। वहीं इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक प्लैटिनम की कीमत गुरुवार सुबह तक 67,547 रुपये प्रति 10 ग्राम था। जो दोपहर तक 65,214 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। शाम को बाजार बंद होने तक घटकर 63,348 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव और मांग में कमी के कारण कीमतों में यह गिरावट आई है। आम तौर पर निवेशक और ज्वेलरी खरीदने वाले लोग ऐसी गिरावट को खरीदारी के अच्छे मौके के रूप में देखते हैं। अगर आप प्लेटिनम में निवेश करने या आभूषण खरीदने की सोच रहे हैं, तो मौजूदा समय आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।
भारत में प्लैटिनम की कीमत (1 ग्राम, 10 ग्राम, 100 ग्राम में)
| शहर | 1 ग्राम की कीमत | 10 ग्राम की कीमत | 100 ग्राम की कीमत |
|---|---|---|---|
| दिल्ली | ₹6,064 | ₹60,640 | ₹6,06,400 |
| मुंबई | ₹6,064 | ₹60,640 | ₹6,06,400 |
| कोलकाता | ₹6,064 | ₹60,640 | ₹6,06,400 |
| चेन्नई | ₹6,064 | ₹60,640 | ₹6,06,400 |
| पटना | ₹6,064 | ₹60,640 | ₹6,06,400 |
| लखनऊ | ₹6,064 | ₹60,640 | ₹6,06,400 |
| मेरठ | ₹6,064 | ₹60,640 | ₹6,06,400 |
| अयोध्या | ₹6,064 | ₹60,640 | ₹6,06,400 |
| कानपुर | ₹6,064 | ₹60,640 | ₹6,06,400 |
| गुरुग्राम | ₹6,064 | ₹60,640 | ₹6,06,400 |
| चंडीगढ़ | ₹6,064 | ₹60,640 | ₹6,06,400 |
| गाजियाबाद | ₹6,064 | ₹60,640 | ₹6,06,400 |
| नोएडा | ₹6,064 | ₹60,640 | ₹6,06,400 |
| जयपुर | ₹6,064 | ₹60,640 | ₹6,06,400 |
| अहमदाबाद | ₹6,064 | ₹60,640 | ₹6,06,400 |
| पुणे | ₹6,064 | ₹60,640 | ₹6,06,400 |
| लुधियाना | ₹6,064 | ₹60,640 | ₹6,06,400 |
| गुवाहाटी | ₹6,064 | ₹60,640 | ₹6,06,400 |
| इंदौर | ₹6,064 | ₹60,640 | ₹6,06,400 |
| सूरत | ₹6,064 | ₹60,640 | ₹6,06,400 |
| नागपुर | ₹6,064 | ₹60,640 | ₹6,06,400 |
| नासिक | ₹6,064 | ₹60,640 | ₹6,06,400 |
| बैंगलोर | ₹6,064 | ₹60,640 | ₹6,06,400 |
| वडोदरा | ₹6,064 | ₹60,640 | ₹6,06,400 |
| भुवनेश्वर | ₹6,064 | ₹60,640 | ₹6,06,400 |
| कटक | ₹6,064 | ₹60,640 | ₹6,06,400 |
| केरल | ₹6,064 | ₹60,640 | ₹6,06,400 |
| रायपुर | ₹6,064 | ₹60,640 | ₹6,06,400 |
| हैदराबाद | ₹6,064 | ₹60,640 | ₹6,06,400 |
एंगेजमेंट और वेडिंग रिंग्स के लिए प्लैटिनम की बढ़ती मांग
आजकल एंगेजमेंट और वेडिंग रिंग्स के लिए प्लैटिनम तेजी से लोगों की पसंद बनता जा रहा है। इसकी सबसे बड़ी खासियत इसकी मजबूती और टिकाऊपन है। प्लैटिनम लंबे समय तक अपनी चमक और गुणवत्ता बनाए रखता है, जिससे यह रोजाना पहनने के बावजूद जल्दी खराब नहीं होता। इसकी प्राकृतिक सफेद चमक समय के साथ फीकी नहीं पड़ती, इसलिए यह डेली वियर ज्वेलरी के लिए एक शानदार विकल्प माना जाता है।
संवेदनशील त्वचा के लिए बेहतर विकल्प
प्लैटिनम संवेदनशील त्वचा वाले लोगों के लिए बेहद सुरक्षित धातु है। इसकी उच्च शुद्धता इसे हाइपोएलर्जेनिक बनाती है, यानी इससे त्वचा पर एलर्जी होने की संभावना बहुत कम होती है। यही कारण है कि रिंग्स के लिए इसे खासतौर पर पसंद किया जाता है।
अन्य आभूषणों में सीमित उपयोग
हालांकि प्लैटिनम की लोकप्रियता बढ़ रही है, लेकिन अन्य ज्वेलरी में इसका उपयोग अभी भी सीमित है। इसकी कीमत सोने और चांदी से अधिक होती है और यह थोड़ा भारी भी होता है। इसी वजह से झुमके, कंगन, पेंडेंट या कफलिंक जैसे आभूषणों में इसका इस्तेमाल कम देखने को मिलता है। फैशन रिंग्स में इसका उपयोग जरूर होता है, लेकिन लोकप्रियता के मामले में सोना और चांदी अब भी आगे हैं।
सोना, चांदी और प्लैटिनम: अलग-अलग खूबियां
ज्वेलरी खरीदने से पहले अलग-अलग धातुओं की विशेषताओं को समझना जरूरी है। प्लैटिनम अपनी मजबूती, दुर्लभता और प्रीमियम लुक के लिए जाना जाता है। वहीं, सोना पारंपरिक महत्व और निवेश के रूप में लोगों की पहली पसंद बना हुआ है। चांदी भी अपनी किफायती कीमत और स्टाइलिश अपील के कारण लोकप्रिय है।
सही समय पर समझदारी से खरीदारी
यदि खरीदार अपनी जरूरत, बजट और बाजार की स्थिति को ध्यान में रखकर ज्वेलरी खरीदते हैं, तो यह एक समझदारी भरा निर्णय होता है। खासकर जब बाजार में कीमतें कम हों, तब प्लैटिनम ज्वेलरी खरीदना एक अच्छा अवसर साबित हो सकता है।
