बिजनेस

न्यू ईयर में घूमने का प्लान है? क्रेडिट कार्ड का सही इस्तेमाल कर हॉलिडे कॉस्ट को ऐसे कम करें

देश में कई ट्रैवल-फोकस्ड क्रेडिट कार्ड खर्च करने पर रिवॉर्ड पॉइंट्स, एयर माइल्स या होटल पॉइंट्स देते हैं। ये कुल मिलाकर आपकी छुट्टियों के खर्च को काफी कम करने में मदद कर सकते हैं।

Image

क्रेडिट कार्ड

2025 की विदाई की तैयारी शुरू हो गई और दूसरी ओर न्यू ईयर का इंतजार हो रहा है। साल के अंत में बहुत सारे लोग छुट्टियों पर घूमने जाते हैं। अगर आप भी इस उपलक्ष्य में देश या विदेशी में किसी हॉलिडे लोकेशन पर जाने का प्लान बना रहे हैं तो आप क्रेडिट कार्ड का समझदारी का इस्तेमाल कर न सिर्फ अपने हॉलिडे कॉस्ट को कम कर सकते हैं बल्कि बाद में भी टेंशन फ्री रह सकते हैं। हम आपको बता रहे हैं कि कैसे क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करके आप अपनी छुट्टियों को कम खर्च में मजेदार बना सकते हैं।

रिवॉर्ड पॉइंट्स और एयर माइल्स का सही इस्तेमाल करें

देश में कई ट्रैवल-फोकस्ड क्रेडिट कार्ड खर्च करने पर रिवॉर्ड पॉइंट्स, एयर माइल्स या होटल पॉइंट्स देते हैं। ये कुल मिलाकर आपकी छुट्टियों के खर्च को काफी कम करने में मदद कर सकते हैं। तेजी से पॉइंट्स जमा करने के लिए, को-ब्रांडेड एयरलाइन या होटल कार्ड का इस्तेमाल करने पर विचार करें।

कॉम्प्लिमेंट्री सुविधाओं का फायदा उठाएं

कई टॉप-ऑफ-द-लाइन प्रीमियम और मिड-रेंज क्रेडिट कार्ड यात्रा से संबंधित सुविधाएं देते हैं जो आपके ट्रिप के अनुभव को बेहतर बना सकती हैं। क्रेडिट कार्ड पर आप देश और विदेश में कॉम्प्लिमेंट्री लाउंज एक्सेस फ्री में कर सकते है। साथ ही मुफ्त यात्रा बीमा जो सामान के नुकसान, देरी या दुर्घटनाओं को कवर करता है। इतना ही नहीं, एयरपोर्ट ट्रांसफर, कार किराए पर लेने और यात्रा बुकिंग पर छूट पा सकते हैं। इस तरह आप छुट्टियों के खर्च को काफी कम कर सकते हैं। साथ ही आपकी यात्रा में सुविधा और आराम भी जोड़ सकती हैं।

बड़े खर्चों को EMI में बदलें

होटल, रहने की जगह, फ्लाइट और टूर पैकेज महंगे हो सकते हैं, खासकर पीक त्योहारों और यात्रा के मौसम में। ऐसे समय में चीजो को आसान बनाने के लिए, कई बैंक और लेंडिंग संस्थान बड़े कार्ड खर्चों को मैनेज करने योग्य EMI में बदलने की अनुमति देते हैं। आप चुनिंदा ट्रैवल पोर्टल्स पर उपलब्ध नो-कॉस्ट EMI के अवसरों का विकल्प चुनें।

ट्रैवल ऑफर का इस्तेमाल करें

बैंक और क्रेडिट कार्ड कंपनियां अक्सर ट्रैवल डील, आकर्षक ऑफर और डिस्काउंट देती हैं। आप कहीं जानें से पहले यह चेक करें कि आपको क्रेडिट कार्ड पर क्या लाभ मिल सकता है। कुछ बातों का ख्याल रखकर आप आसानी से बड़ी बचत कर सकते हैं।

Alok Kumr
आलोक कुमार author

आलोक कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एसोसिएट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 17 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव रखने वाले आलोक ने अपने पत्रकारिता करियर में कई प्रमुख कॉर्पोरेट इवेंट्स और चर्चित स्टोरीज कवर की हैं। वह बिजनेस, बैंकिंग, शेयर मार्केट और पर्सनल फाइनेंस पर गहरी समझ रखते हैं और जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और पाठक-केंद्रित तरीके से प्रस्तुत करने में माहिर हैं। अब तक आलोक ने लगभग 18,000 स्टोरीज लिखी हैं। उनकी लेखन शैली भरोसेमंद, विश्लेषणात्मक और व्यावहारिक जानकारी देने वाली होती है।

और पढ़ें
End of Article