बिजनेस

खुलने जा रहा Plada Infotech Services का IPO, जानें GMP समेत बाकी डिटेल

Plada Infotech Services IPO: प्लाडा इन्फोटेक का आईपीओ 29 सितंबर से 5 अक्टूबर तक के लिए खुलेगा। इसके इश्यू में शेयरों का प्राइस 48 रु तय किया गया है। इसके आईपीओ का साइज 12.36 करोड़ रु का है। यानी कंपनी आईपीओ से 12.36 करोड़ रु जुटाएगी।

Image

प्लाडा इन्फोटेक सर्विसेज का आईपीओ 29 सितंबर को खुलेगा

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
  • 29 सितंबर को खुलेगा प्लाडा इन्फोटेक का आईपीओ
  • 5 अक्टूबर तक के लिए मिलेगा निवेश का मौका
  • 20 रु पर है जीएमपी

Plada Infotech Services IPO: प्लाडा इन्फोटेक (Plada Infotech) का आईपीओ (IPO) खुलने जा रहा है। इस कंपनी का आईपीओ शुक्रवार 29 सितंबर को खुलने जा रहा है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कोई भी कंपनी जब शेयर बाजार में लिस्ट होती है, तो उसे पहले अपना आईपीओ लाना होता है। आईपीओ एक पब्लिक इश्यू है। आगे जानिए प्लाडा इन्फोटेक के आईपीओ की पूरी डिटेल।

कब तक के लिए खुलेगा आईपीओ

प्लाडा इन्फोटेक का आईपीओ 29 सितंबर से 5 अक्टूबर तक के लिए खुलेगा। इसके इश्यू में शेयरों का प्राइस 48 रु तय किया गया है। इसके आईपीओ का साइज 12.36 करोड़ रु का है। यानी कंपनी आईपीओ से 12.36 करोड़ रु जुटाएगी।

कितनी है लॉट साइज

प्लाडा इन्फोटेक के आईपीओ में शेयरों का लॉट साइज 3000 शेयरों का है। यानी कम से कम 3000 शेयरों और फिर इसी की गुणा में शेयरों के लिए आवेदन किया जा सकता है। इसका शेयर बाद में एनएसई एसएमई (NSE SME) पर लिस्ट होगा।

कितना है जीएमपी

आईपीओ वॉच के अनुसार इस समय प्लाडा इन्फोटेक का जीएमपी (GMP) या ग्रे मार्केट प्रीमियम (Grey Market Premium) 20 रु पर है। यानी इसकी लिस्टिंग 68 रु पर हो सकती है। मगर लिस्टिंग तक इसका जीएमपी घट-बढ़ सकता है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर एक आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

End of Article