Karnataka Global Investors Summit 2022: केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल (Piyush Goyal) ने बुधवार को कर्नाटक ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट 2022 में कहा कि मुझे यकीन है कि समझदार निवेशक कर्नाटक की ओर देख रहे होंगे क्योंकि कर्नाटक ज्ञान और टैलेंट पूल प्रदान करता है, जो उद्योग के लिए आवश्यक है। कर्नाटक न सिर्फ प्रोत्साहन प्रदान किया जाता है, बल्कि यह नवाचार की भी राजधानी है। कर्नाटक स्थिरता पर केंद्रित है और आज दुनिया भर के निवेशक ऐसी जगहों की तलाश कर रहे हैं जहां स्थिरता का सम्मान किया जाए। कर्नाटक में जलवायु और जलवायु परिवर्तन की चुनौती को हल करने की दिशा में कदम बढ़ाया है।
उज्जवल है भारत का भविष्य
मेरे मन में कोई संदेह नहीं है कि कर्नाटक के भविष्य में स्थिरता सबसे आगे होगी। इसी तरह कर्नाटक समान विकास की तलाश में है। चाहे बेंगलुरु हो या मैसूर, दक्षिण कर्नाटक, उत्तर कर्नाटक या तटीय कर्नाटक, पूरे राज्य में समान विकास की तलाश है और यह रेजिलिएंस का प्रतीक है। इसलिए समझदार निवेशक कर्नाटक में निवेश करने की उम्मीद कर रहे हैं। भारत का भविष्य उज्जवल है।
आज दुनिया भारत को भरोसेमंद साथी के रूप में देख रही है। महामारी में हमने अपने सभी अंतरराष्ट्रीय दायित्वों को पूरा किया। एक भी दिन के लिए दुनिया भर में किसी भी कंपनी को सप्लाई चेन में व्यवधान का सामना नहीं करना पड़ा। कर्नाटक में सप्लाई चेन का एलिमेंट जोड़ने वाले सभी लोग खुश हैं कि कर्नाटक ने सक्षम वातावरण बनाया। निवेशक कम से कम 7 लाख करोड़ की निवेश क्षमता के लिए आगे आ रहा हैं। कुछ निवेशक राज्य में अपने संभावित निवेश का विस्तार करने पर भी विचार कर रहे हैं। मुझे कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई और उनके सहयोगियों के नेतृत्व में कोई संदेह नहीं है, हम निवेशकों को आकर्षित करने में सक्षम होंगे। मैं आप सभी को कर्नाटक में निवेश करने, विकास में निवेश करने और भविष्य में निवेश करने के लिए आमंत्रित करता हूं। हमारा मंत्र KGF - कर्नाटक, ग्रोथ और फ्यूचर होना चाहिए।
