फिजिक्सवाला (PhysicsWallah) का IPO कल यानि 13 नवंबर को आखिरी दिन था, लेकिन हैरानी की बात यह है कि पूरे दिन भर में भी ये पूरी तरह सब्सक्राइब नहीं हो पाया। 11 नवंबर को खुले इस IPO से निवेशकों की काफी उम्मीदें थीं, लेकिन आंकड़ों को देखें तो दिलचस्पी उम्मीद से काफी कम दिखी है।
एनएसई के पास उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, 3,480 करोड़ रुपये की आरंभिक शेयर बिक्री में 18,62,04,143 शेयरों के मुकाबले 33,62,27,044 शेयरों के लिए बोलियां प्राप्त हुईं, जो 1.81 गुना अभिदान के बराबर है।
पात्र संस्थागत खरीदारों के हिस्से को 2.70 गुना अभिदान मिला, जबकि खुदरा व्यक्तिगत निवेशक खंड को 1.06 गुना अभिदान मिला। गैर-संस्थागत निवेशकों के लिए कोटा केवल 48 प्रतिशत ही अभिदान मिला है।
क्यों ही दिखी दिलचस्पी?
निवेशकों की ठंडी प्रतिक्रिया के पीछे कई कारण हैं। सबसे बड़ा कारण इसका ग्रे मार्केट में कमजोर प्रदर्शन है। जब IPO खुला था, तब इसका GMP 1.5 रुपये प्रति शेयर था, लेकिन अगले ही दिन यह घटकर 1.25 रुपये रह गया। आज, यानी 13 नवंबर को, क्लोजिंग से कुछ घंटे पहले इसका GMP शून्य हो गया, जिससे यह साफ हो गया कि लिस्टिंग पर कोई बड़ा प्रीमियम मिलने की उम्मीद नहीं है। इसके अलावा, एडटेक सेक्टर को लेकर भी निवेशकों में डर बना हुआ है। Byju’s की गिरती हालत और उसका ठप पड़ता बिजनेस एडटेक कंपनियों पर विश्वास कम कर रहा है। चूंकि फिजिक्सवाला का बिजनेस मॉडल भी काफी हद तक Byju’s जैसा है, इसलिए निवेशक जोखिम लेने से बच रहे हैं।
कितना था प्राइस बैंड?
अब बात करते हैं IPO की बेसिक डिटेल्स की। फिजिक्सवाला के IPO का प्राइस बैंड 103 रुपये से 109 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। इस IPO में आवेदन करने के लिए आपको कम से कम 137 शेयरों का एक लॉट लेना होगा, जिसके लिए लगभग 14,933 रुपये निवेश करने होंगे। कंपनी इस IPO के जरिए 3100 करोड़ रुपये के फ्रेश इश्यू और 3800 करोड़ रुपये के ऑफर फॉर सेल के माध्यम से कुल 6900 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है।
