बिजनेस

Budget 2023: पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताई इस बजट की खासियत, जानिए क्यों है खास

  • Written by: प्रभाष रावत
  • Updated Feb 1, 2023, 04:53 PM IST

Petroleum Minister reaction on Budget 2023: पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी की ओर से बजट 2023 को लेकर कुछ खास बातें कही गई हैं। उन्होंने बड़े कैपिटल एक्सपेडिचर की खासियत बताते हुए कहा कि इससे देश की आर्थिक गति को और ज्यादा मजबूती मिलेगी और साथ ही इससे आम आदमी की सहूलियतें भी बढ़ेंगी।

Image

बजट पर बोले हरदीप सिंह पुरी

पेट्रोलियम और गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी के अनुसार मोदी सरकार के नेतृत्व में बीते 2 साल में देश तेजी से आगे बढ़ा है और जहां दुनिया मंदी के दौर से गुजर रही है तब भी भारत स्थिर बना हुआ है। कैपिटल एक्सपेंडिचर को 7.5 लाख करोड़ से बढ़ाकर 10 लाख करोड़ कर दिया गया है, जिससे आर्थिक प्रगति को गति मिलेगी। इससे देश के आधारभूत ढांचे को सुधारने में भी मदद मिलेगी। इसका लाभ समाज के सभी वर्गों तक देखने को मिलेगा।

इसके अलावा निजी आयकर में 7 लाख रुपये तक छूट मिलने के बाद इससे आम आदमी की ओर से किए जाने वाले निवेश में भी गति आएगी और इसमें इजाफा होने से आर्थिक गतिविधियां बढ़ने के साथ मंदी को नियंत्रित रखने में भी मदद मिलेगी। यह बजट विकास को केंद्रित करके बनाया गया है। पेट्रोलियम मंत्री ने यह भी कहा कि मोदी सरकार में महंगाई को नियंत्रित करने में भी मदद मिली है।

प्रभाष रावत
प्रभाष रावतauthor

रक्षा और अंतर्राष्ट्रीय कूटनीतिक विषयों में विशेष रुचि रखने वाले प्रभाष रावत कुछ-ना-कुछ नया सीखते रहने में विश्वास करते हैं। बीते 5 साल से ज्यादा समय में पत्रकारिता की कई बीट पर काम करने का अनुभव। साथ ही संवाद और लेखन से खुद को व्यक्त करने के अलावा आध्यात्म भी इनके जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

और पढ़ें
End of Article