बिजनेस

Petrol Diesel Price Today (08 April 2026): दिल्ली, नॉएडा, मुंबई, पटना, गाजियाबाद, इंदौर समेत जानें आज के पेट्रोल डीजल प्रति लीटर और एलपीजी का रेट

Petrol-Diesel Price Today (08 April 2026) आज पेट्रोल डीजल का रेट क्या है?: आज 8 अप्रैल को Crude Oil की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन इसके बावजूद देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमते स्थिर बनी हुई हैं।

Image

Petrol Diesel LPG Rate

Petrol Diesel LPG Price Today आज पेट्रोल डीजल का रेट क्या है?: आज 8 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन इसके बावजूद देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें फिलहाल स्थिर बनी हुई हैं। भारत की प्रमुख तेल कंपनियां (IOC, BPCL, HPCL) हर दिन सुबह ईंधन के दामों की समीक्षा करती हैं, लेकिन आज रिटेल कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। कच्चे तेल के दामों में इस बड़ी गिरावट की मुख्य वजह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का ताजा बयान है। ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमले को दो सप्ताह के लिए टालने का फैसला किया है और एक 'टू-साइडेड सीजफायर' (युद्धविराम) का प्रस्ताव रखा है। इस प्रस्ताव की शर्त यह है कि ईरान होर्मुज स्ट्रेट (Strait of Hormuz) को पूरी तरह और सुरक्षित रूप से खोल दे। WTI क्रूड 17% गिरकर लगभग $95 प्रति बैरल पर आ गया। Brent क्रूड 16% टूटकर $92 प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गया। ऐसे में आइए जानते हैं अजा आपके शहर में पेट्रोल डीजल और एलपीजी का क्या रेट है?

आज आपके शहर में पेट्रोल डीजल का रेट

शहरपेट्रोल (₹/लीटर)डीजल (₹/लीटर)
दिल्ली94.7787.67
मुंबई103.5490.03
कोलकाता105.4592.02
चेन्नई100.8092.39
बेंगलुरु102.9290.99
लखनऊ94.6587.76
जयपुर104.8890.36
पटना105.1892.04
गुवाहाटी93.2389.46

आज आपके शहर में एलपीजी का रेट

शहरघरेलू सिलेंडर (14.2 kg)कमर्शियल सिलेंडर (19 kg)
दिल्ली₹913.00₹2,078.50
पटना₹1,011.00₹2,365.00
लखनऊ₹950.50₹2,201.00
हैदराबाद₹965.00₹2,321.00
कोलकाता₹939.00₹2,208.00
चेन्नई₹928.50₹2,246.50
जयपुर₹916.50₹2,031.00
बेंगलुरु₹915.50₹2,161.00
मुंबई₹912.50₹2,031.00
डिब्रूगढ़₹912.00₹2,148.00
ग्लोबल मार्केट में रेट गिरने के बावजूद आपके शहर में कीमतें इसलिए कम नहीं हुईं क्योंकि अंतरराष्ट्रीय उतार-चढ़ाव का असर घरेलू पंपों तक पहुँचने में आमतौर पर 7 से 10 दिन का समय लगता है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर कच्चा तेल आने वाले कुछ दिनों तक इसी तरह $95 के नीचे बना रहता है, तो सरकारी तेल कंपनियां जल्द ही आम जनता को पेट्रोल-डीजल के दामों में कटौती का तोहफा दे सकती हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Richa Tripathi
रिचा त्रिपाठी author

रिचा त्रिपाठी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बिजनेस डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 7 वर्षों के अनुभव के साथ रिच... और देखें

End of Article