Petrol-Diesel Rate Today, 28 October 2022: गुरुवार को क्रूड ऑयल 1 डॉलर प्रति बैरल से भी ज्यादा बढ़ गया। भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमत (Petrol Diesel Price) क्रूड ऑयल की कीमत से प्रभावित होती है क्योंकि देश में कच्चे तेल का आयात किया जाता है। लेकिन आपको घबराने की जरूरत नहीं है। ऐसा इसलिए क्योंकि क्रूड ऑयल महंगा होने के बावजूद आज राज्य द्वारा संचालित ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया है। जी हां, देश भर में ईंधन की कीमत पिछले पांच महीनों से भी ज्यादा समय से स्थिर है। मालूम हो कि इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन और भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन रोजाना सुबह 6 बजे ईंधन की कीमत अधिसूचित करती हैं।
दिल्ली एनसीआर में इतना है दाम
दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। नोएडा में पेट्रोल की कीमत 96.79 रुपये प्रति लीटर है, जबकि डीजल की कीमत 89.96 रुपये प्रति लीटर है। गुरुग्राम में, पेट्रोल दिल्ली और नोएडा दोनों से महंगा है। यहां एक लीटर पेट्रोल के लिए लोग 97.18 रुपये चुका रहे हैं, जबकि डीजल 90.05 रुपये प्रति लीटर पर है।
अन्य प्रमुख महानगरों में इतनी है कीमत
मुंबई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 100 रुपये से ज्यादा यानी 106.31 रुपये है जबकि डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। पश्चिम बंगाल के कोलकाता में एक लीटर डीजल के लिए लोगों को 106.03 रुपये और 92.76 रुपये देने पड़ रहे हैं। चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 102.63 रुपये और डीजल की कीमत 94.24 रुपये प्रति लीटर है। बेंगलुरु में पेट्रोल की कीमत 101.94 रुपये प्रति लीटर है जबकि डीजल की कीमत 87.89 रुपये है।
सितंबर में कम हुआ तेल का आयात
उल्लेखनीय है कि सितंबर में भारत का कुल तेल आयात घटकर 14 महीने के निचले स्तर 3.91 मिलियन बैरल प्रति दिन (बीपीडी) पर आ गया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 5.6 फीसदी कम है। अगर आप अपने शहर में पेट्रोल और डीजल की कीमत चेक करना चाहते हैं, तो आप 'RSP <स्पेस> पेट्रोल पंप का डीलर कोड' 92249 92249 पर भेजकर आसानी से ऐसा कर सकते हैं।
