बिजनेस

अब गहने या गोल्ड कॉइन नहीं ऐसे सोना खरीद रहे लोग, इतनी बढ़ गई है डिमांड

अब सोना खरीदना सिर्फ ज्वेलरी शॉप तक सीमित नहीं रहा। लोग तेजी से डिजिटल गोल्ड की ओर रुख कर रहे हैं। मोबाइल ऐप्स और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के ज़रिए सोना खरीदने का ट्रेंड बढ़ता जा रहा है। इससे न केवल निवेश आसान हुआ है, बल्कि छोटे निवेशकों को भी सोने में हिस्सेदारी का मौका मिल रहा है। यही वजह है कि पारंपरिक आभूषण बाजार में अब बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है।

Image

Gold

देश में आभूषणों की खरीदारी का तरीका तेजी से बदल रहा है। पहले लोग आभूषण खरीदने के लिए अपने भरोसेमंद स्थानीय सुनार के पास जाते थे, लेकिन अब यह काम ऑनलाइन एक क्लिक पर हो रहा है। भारत में सोने और हीरे से लोगों का पुराना जुड़ाव है। अब इस क्षेत्र में डिजिटल बाजार की पैठ तेजी से बढ़ रही है। ऑनलाइन मंच पर हॉलमार्क प्रमाणन, ब्रांड की गारंटी और बेहतर सर्विस के कारण लोग ऑनलाइन गहने खरीदने में भरोसा दिखा रहे हैं।

रिपोर्ट में हुआ खुलासा

फिक्की-डेलॉयट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 73 प्रतिशत लोग अब किसी भी चीज की जानकारी सबसे पहले ऑनलाइन ही लेते हैं यहां तक की आभूषण के लिए भी। हालांकि 53 प्रतिशत ग्राहक अब भी आखिरी खरीदारी ऑफलाइन स्टोर से करते हैं, लेकिन यह रुझान तेजी से बदल रहा है। देश में आभूषणों का बाजार वर्ष 2025 तक 91 अरब डॉलर तक पहुंचने की संभावना है और वर्ष 2030 तक यह 146 अरब डॉलर का हो सकता है। इस वृद्धि में इंटरनेट के माध्यम से होने वाली बिक्री की भूमिका भी महत्वपूर्ण होगी।

एक साल में इतनी बढ़ी कीमतें

अमेजन इंडिया के फैशन और सौंदर्य विभाग के निदेशक सिद्धार्थ भगत के अनुसार अमेजन पर कीमती गहनों की बिक्री में पिछले वर्ष की तुलना में 96 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इसमें सोने, हीरे और प्रयोगशाला में बनाए गए हीरों के गहने भी शामिल हैं। भगत ने 'पीटीआई-भाषा', ‘‘पिछले कुछ वर्षों में हमने देखा है कि ग्राहक अब अमेजन फैशन पर गहने चुनने और खरीदने के तरीके में बदलाव ला रहे हैं। पहले लोग अचानक या खास मौकों पर खरीदारी करते थे, लेकिन अब वे ज्यादा जानकारी लेकर, विश्वास के साथ निर्णय ले रहे हैं। धनतेरस से पहले कीमती गहनों की बिक्री पिछले साल की तुलना में 96 प्रतिशत बढ़ी है।’’

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) की उपाध्यक्ष अक्ष कंबोज ने कहा कि अब लोग रोजमर्रा के पहनने योग्य हल्के गहनों की खरीदारी के लिए डिजिटल माध्यम का उपयोग अधिक कर रहे हैं। विशेष रूप से युवा वर्ग, जो तकनीक का अच्छा उपयोग करता है, उसे यह सुविधा अधिक पसंद आ रही है।

Richa Tripathi
रिचा त्रिपाठीauthor

रिचा त्रिपाठी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बिजनेस डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 7 वर्षों के अनुभव के साथ रिचा, पर्सनल फाइनेंस, स्टॉक मार्केट, टैक्स प्लानिंग और अर्थव्यवस्था से जुड़े विषयों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। अब तक 8,000 से अधिक कंटेंट लिख चुकी रिचा की विशेषता है—जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाना। वह ऐसी स्टोरीज तैयार करती हैं जो न केवल जानकारीपूर्ण होती हैं, बल्कि आम पाठक की वित्तीय समझ को बेहतर बनाने में भी मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article