बिजनेस

Hike in Paytm share price: Paytm शेयर ने 10 फीसदी की लगाई छलांग, जानें किस वजह से दिखी तेजी

Rise of Paytm share price: शुक्रवार को पेटीएम के शेयर करीब 10 फीसदी बढ़कर 381 रुपये पर पहुंच गए, जिससे इसका कुल बाजार पूंजीकरण करीब 25,000 करोड़ रुपये हो गया। पिछले कारोबारी सत्र में शेयर 346.55 रुपये पर बंद हुआ था। शेयर में तेजी के कारण इसकी कीमत करीब एक महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई।

Image

वन97 कम्युनिकेशन लिमिटेड के शेयरों में दिखा उछाल।

Rise of Paytm share price: फिनटेक प्लेटफॉर्म पेटीएम की पेरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशन लिमिटेड के शेयरों में शुक्रवार के कारोबारी सत्र में करीब 10 फीसदी की तेजी देखने। शेयर ने अपनी अपर सर्किट लिमिट को टच कर लिया। शुक्रवार को पेटीएम के शेयर करीब 10 फीसदी बढ़कर 381 रुपये पर पहुंच गए, जिससे इसका कुल बाजार पूंजीकरण करीब 25,000 करोड़ रुपये हो गया। पिछले कारोबारी सत्र में शेयर 346.55 रुपये पर बंद हुआ था। शेयर में तेजी के कारण इसकी कीमत करीब एक महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई।

किस वजह से दिखा पेटीएम पर 10 फीसदी का उछाल (Hike in Paytm Stock)

वन97 कम्युनिकेशंस के नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) ने पेटीएम के लिए सर्किट फ़िल्टर लिमिट को 5 प्रतिशत से बदलकर 10 प्रतिशत कर दिया है। 31 जनवरी, 2024 तक, फिनटेक फर्म के पास 20 प्रतिशत का सर्किट फ़िल्टर था, लेकिन कम सर्किट और बढ़ती अस्थिरता की सीरीज के कारण इसका सर्किट फ़िल्टर बदलाकर केवल 5 प्रतिशत कर दिया गया था।

RBI ने लिया था एक्शन (RBI on Paytm Share)

31 जनवरी को आरबीआई के आदेश के बाद से पेटीएम के शेयरों में भारी गिरावट आई है और इसका शेयर प्राइस आधा रह गया है। बैंकिंग नियामक ने फिनटेक प्लेटफॉर्म को नियामक कमियों और इसके कामकाज में नियामक ढांचे के उल्लंघन का हवाला देते हुए पेटीएम पेमेंट्स बैंक (पीपीबीएल) लिमिटेड कारोबार को बंद करने का निर्देश दिया था।

Paytm का कैसा था रिजल्ट (Q3 Result of Paytm)

पेटीएम ने कहा कि उसके मार्च 2024 तिमाही के नतीजे अस्थायी व्यवधान से प्रभावित हुए हैं। पेटीएम ने बताया कि मार्च 2024 तिमाही में उसका समेकित शुद्ध घाटा बढ़कर 549.60 करोड़ रुपये हो गया, जो दिसंबर 2024 तिमाही में 219.80 करोड़ रुपये और पिछले साल मार्च 2023 तिमाही में 168.90 करोड़ रुपये था। परिचालन से राजस्व साल-दर-साल (YoY) 3 प्रतिशत गिरकर 2,267.10 करोड़ रुपये हो गया।

डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article