बिजनेस

Paytm Share Price Today: पेटीएम के शेयरों में 10% की भारी गिरावट, सरकार की MDR पर सफाई के बाद निवेशकों में हड़कंप

Paytm Share Price Today: Paytm के शेयर 12 जून को 10% तक गिर गए, जब वित्त मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि UPI लेनदेन पर MDR (मर्चेंट डिस्काउंट रेट) लगाने की खबरें झूठी और भ्रामक हैं। शेयर ₹960.45 से गिरकर ₹864.40 तक पहुंच गए। सरकार के इस बयान से पहले अफवाह थी कि ₹3,000 से अधिक के UPI ट्रांजेक्शन पर शुल्क लगाया जा सकता है, जिससे निवेशकों में घबराहट फैली। हालांकि सरकार ने डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और किसी भी शुल्क की योजना से इनकार किया।

Image

पेटीएम शेयर प्राइस।

Photo : Times Now Digital

Paytm Share Price Today: Paytm की पैरेंट कंपनी वन 97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड के शेयरों में आज, 12 जून को भारी गिरावट देखने को मिली। कंपनी के शेयर शुरुआती कारोबार में 10% तक टूट गए और ₹913.05 पर खुले, जो कि पिछले बंद भाव ₹960.45 से करीब 5% नीचे था। दिन के दौरान यह ₹864.40 तक गिर गया। शेयरों में यह गिरावट तब देखी गई जब वित्त मंत्रालय ने एक बयान में यह स्पष्ट किया कि UPI लेन-देन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लागू करने की कोई योजना नहीं है। मंत्रालय ने इसे "पूरी तरह से झूठा, निराधार और भ्रामक" बताया और कहा कि इस तरह की अफवाहें नागरिकों में अनावश्यक डर और भ्रम फैलाती हैं।

लगातार तीसरे दिन गिरावट में Paytm

Paytm के शेयर लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में गिरावट में रहे। हालांकि, यह अब भी 50-दिन, 100-दिन और 200-दिन की मूविंग एवरेज से ऊपर कारोबार कर रहा है, लेकिन 5-दिन और 20-दिन की औसत से नीचे है। सुबह 10 बजे तक Paytm का शेयर ₹886 पर कारोबार कर रहा था, जो करीब 7.80% की गिरावट है। इस दौरान लगभग 8.06 करोड़ शेयरों का लेन-देन हुआ।

MDR क्या है?

मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) वह शुल्क होता है जो व्यापारी, बैंकों या भुगतान सेवा प्रदाताओं को UPI या कार्ड लेन-देन पर भुगतान करते हैं। सरकार ने डिजिटल लेन-देन को बढ़ावा देने के लिए फिलहाल UPI पर MDR को माफ कर रखा है।

उद्योग जगत की मांग: MDR फिर से लागू किया जाए

मार्च 2025 में, पेमेंट्स काउंसिल ऑफ इंडिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह किया था कि बड़े व्यापारियों पर 0.3% MDR और सभी व्यापारियों पर RuPay डेबिट कार्ड लेन-देन पर एक न्यूनतम MDR फिर से लागू किया जाए ताकि बैंकों और सेवा प्रदाताओं को सहारा मिल सके।

UPI लेनदेन के आंकड़े

मई 2025 में, भारत में 18.68 अरब UPI लेन-देन हुए, जिनकी कुल राशि ₹25.14 लाख करोड़ रही। यह आंकड़े अप्रैल की तुलना में और पिछले वर्ष मई के मुकाबले 33% अधिक हैं। औसत दैनिक लेन-देन राशि ₹81,106 करोड़ रही।

डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article