बिजनेस

Paytm: Paytm Payments Bank की इंडिपेंडेंट डायरेक्टर मंजू अग्रवाल का इस्तीफा, जानें क्या है वजह

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Feb 9, 2024, 11:59 AM IST

Paytm Payments Bank Director Manju Aggarwal Resigns: कई मामलों में 1,0000 ग्राहकों के खाते में एक ही पैन नंबर लिंक किया गया था। इसके अलावा, कई ट्रांजैक्शंस की वैल्यू करोड़ों रुपये में थी, रेगुलेटरी सीमाओं से काफी ज्यादा थी। इससे मनी लॉन्ड्रिंग को लेकर चिंताएं पैदा हो गई थीं।

Image

Paytm: Paytm Payments Bank की इंडिपेंडेंट डायरेक्टर मंजू अग्रवाल का इस्तीफा, जानें क्या है वजह

Paytm Payments Bank: पेटीएम बैंक के खिलाफ रिजर्व बैंक की कार्रवाई के बाद पेटीएम पेमेंट्स बैंक की इंडिपेंडेंट डायरेक्टर मंजू अग्रवाल ने बैंक के बोर्ड से इस्तीफा दे दिया है। इसके पहले वह स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर भी रह चुकी हैं। वह मई 2021 से पेटीएम पेमेंट्स बैंक के बोर्ड में जुड़ी थीं।

रिजर्व बैंक ने लगाई रोक

रिजर्व बैंक ने 31 जनवरी को पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर कई तरह की रोक लगाने का ऐलान किया था, जिनमें 29 फरवरी के बाद फ्रेश डिपॉजिट और क्रेडिट ट्रांजैक्शन पर भी रोक लगाई गई थी। रेगुलेटर को बैंक की केवाईसी (KYC) प्रोसेस में बड़े पैमाने पर अनियमितताओं की शिकायत मिली थी। रिजर्व बैंक (RBI) ने अपनी जांच में पाया कि कई मामलों में 1,0000 ग्राहकों के खाते में एक ही पैन नंबर लिंक किया गया था। इसके अलावा, कई ट्रांजैक्शंस की वैल्यू करोड़ों रुपये में थी, रेगुलेटरी सीमाओं से काफी ज्यादा थी। इससे मनी लॉन्ड्रिंग को लेकर चिंताएं पैदा हो गई थीं।

बैंकिंग रेगुलेटर को बड़ी संख्या में डॉरमेंट खाते भी मिले

बैंकिंग रेगुलेटर को बड़ी संख्या में डॉरमेंट खाते भी मिले थे। इसके अलावा, बैंक की केवाईसी प्रोसेस और ट्रांजैक्शन निगरानी सिस्टम में गड़बड़ियों की वजह से भी मनी लॉन्ड्रिंग को लेकर चिंताएं पैदा हो गई थीं। रिजर्व बैंक ने सभी अधूरे ट्रांजैक्शंस और नोडल अकाउंट्स को निपटाने के लिए पेमेंट्स बैंक को 15 मार्च तक का समय दिया है।

रिजर्व बैंक का कहना है कि पेटीएम पेमेंट्स बैंक द्वारा नियमों का पालन नहीं किए जाने की वजह से रिजर्व बैंक को उस पर तमाम पाबंदियां लगाने को मजबूर होना पड़ा। मनीकंट्रोल ने 6 फरवरी को खबर दी थी कि पेटीएम पेमेंट्स बैंक के वाकये से बाकी पेमेंट्स बैंक अपने ऑपरेशन में सावधानी बरत सकते हैं।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article