Paytm Q4 results, Paytm Share Price Fall: वन97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड (Paytm) ने बुधवार को अपने तिमाही नतीजे पेश कर दिए। मार्च तिमाही में कंपनी का शुद्ध घाटा बढ़कर 549.60 करोड़ रुपये हो गया, जो दिसंबर तिमाही में 219.80 करोड़ रुपये और पिछले साल की मार्च तिमाही में 168.90 करोड़ रुपये था। वहीं पिछले साल की मार्च तिमाही में 2,334.50 करोड़ रुपये की तुलना में इसका रेवेन्यू साल दर साल 3 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,267.10 करोड़ रुपये रहा। पेटीएम के मुताबिक यूपीआई और पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर लगे प्रतिबंध के कारण इसके मार्च तिमाही के नतीजे प्रभावित हुए हैं। इस बीच कंपनी का शेयर कमजोर हुआ है।
ये भी पढ़ें -
पेटीएम शेयर में 1.5 फीसदी की गिरावट (Paytm Share Fall 1.5% After Q4 results)
कमजोर नतीजों के बीच पेटीएम का शेयर करीब 1.5 फीसदी गिरा है। बीएसई पर पेटीएम का शेयर 351.70 रु के पिछले बंद स्तर के मुकाबले सुबह 356 रु पर खुला। करीब पौने 11 बजे ये 5.15 रु या 1.46 फीसदी की कमजोरी के साथ 346.55 रु पर है।
दुनिया के सबसे खराब शेयरों में से एक (Biggest Fall in Paytm Share)
पेटीएम की चिंता अभी खत्म नहीं हुई है। विजय शेखर शर्मा की अगुवाई वाली फिनटेक का शेयर पिछले छह महीने में 62% गिरा है। इस गिरावट के साथ पेटीएम का शेयर ग्लोबल लेवल पर सबसे खराब परफॉर्मेंस करने वाले शेयरों की लिस्ट में आ गया है।
ब्लूमबर्ग वर्ल्ड इंडेक्स के अनुसार, पेटीएम में आई गिरावट इस दौरान किसी शेयर में आई दूसरी सबसे बड़ी गिरावट है। इसके अलावा, यह निफ्टी 500 इंडेक्स में भी सबसे निचले स्तर पर है।
कर सकती है छंटनी
पेटीएम अपने मुख्य बिजनेसों पर ध्यान देगी और एक कम वर्कफोर्स वाली कंपनी बनाने के लिए कॉस्ट एफिशिएंसीज में सुधार करेगी। सीईओ विजय शेखर शर्मा ने 22 मई को शेयरधारकों को लिखे एक पत्र में ये बात कही, जो फ्यूचर में कंपनी में छंटनी की संभावना का संकेत माना जा रहा है।शर्मा ने कहा कि तकनीक और फाइनेंशियल सर्विसेज में उनके निवेश के कारण फर्म की एम्प्लॉई कॉस्ट पिछले कुछ वर्षों में काफी बढ़ गई है। शर्मा ने कहा कि निवेश जारी रहेगा, जबकि फर्म कर्मचारी लागत में कटौती के लिए भी कदम उठाएगी, उन्होंने कहा कि इन उपायों से सालाना 400-500 करोड़ रुपये तक की बचत हो सकती है।
