बिजनेस

Go Digit IPO Listing Date: 9 रु से बढ़ कर 25 रु पर आया Go Digit के IPO का GMP, जानें कब होने जा रही है लिस्टिंग

Go Digit IPO Listing Date: आईपीओ वॉच के अनुसार करीब एक हफ्ते पहले गो डिजिट इंश्योरेंस का जीएमपी 45-50 रु पर चल रहा था। फिर ये घटकर 9 रु पर आ गया था। अब ये फिर से चढ़कर 20-25 रु के करीब आ गया है। शेयर की लिस्टिंग 23 मई को होगी (Go Digit IPO listing date is May 23), तब तक इसका जीएमपी और घट-बढ़ सकता है।

Image

गो डिजिट के आईपीओ का जीएमपी

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • बढ़ गया गो डिजिट का जीएमपी
  • 25 रु पर पहुंचा जीएमपी
  • 23 मई को होगी लिस्टिंग

Go Digit IPO Listing Date and Time: गो डिजिट इंश्योरेंस लिमिटेड के आईपीओ का अलॉटमेंट हो चुका है। इसका आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 15 मई से 17 मई के बीच खुला था। बेंगलुरु स्थित इंश्योरटेक स्टार्टअप के आईपीओ को 9.60 गुना सब्सक्राइब किया गया। गो डिजिट में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने भी निवेश ((Virat Anushka Investment in Go Digit) किया है। दोनों ने कंपनी में 2 करोड़ रुपये के लगभग 2.66 लाख शेयर खरीदे हैं। शेयर अलॉटमेंट के बाद अब 23 मई को गो डिजिट की लिस्टिंग होगी। आगे जानिए कैसे चेक करें शेयर अलॉटमेंट स्टेटस और कितना है इसका GMP (ग्रे-मार्केट प्रीमियम)।

ये भी पढ़ें -

बढ़ गया गो डिजिट आईपीओ का GMP (Go Digit GMP Increased)

आईपीओ वॉच के अनुसार करीब एक हफ्ते पहले गो डिजिट इंश्योरेंस का जीएमपी 45-50 रु पर चल रहा था। फिर ये घटकर 9 रु पर आ गया था। अब ये फिर से चढ़कर 20-25 रु के करीब आ गया है। शेयर की लिस्टिंग 23 मई को होगी, तब तक इसका जीएमपी और घट-बढ़ सकता है।

ऐसे चेक करें Go Digit IPO अलॉटमेंट स्टेटस

  • लिंक इनटाइम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड पर जाएं
  • ड्रॉपडाउन मेनू से गो डिजिट आईपीओ चुनें
  • अलॉटमेंट पूरा होने पर नाम ड्रॉपडाउन मेनू में दिखाई देगा
  • अब, अपना पैन कार्ड नंबर, ऐप्लिकेशन नंबर, डीपी/क्लाइंट आईडी नंबर या IFSC दर्ज करें
  • कैप्चा कोड दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें
  • फिर आपको स्क्रीन पर गो डिजिट आईपीओ का अलॉटमेंट स्टेटस दिखाई देगा

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article