बिजनेस

Go Digit IPO Allotment Status: बढ़ गया गो डिजिट का GMP, ऐसे ऑनलाइन चेक करें IPO का अलॉटमेंट स्टेटस

Go Digit General Insurance IPO GMP: गो डिजिट आईपीओ अलॉटमेंट स्टेटस आप पैन नंबर के जरिए बीएसई और लिंक इनटाइम पर ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।

Image

बढ़ गया गो डिजिट का GMP

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • गो डिजिट का GMP बढ़ा
  • ऑनलाइन चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस
  • 9.6 गुना सब्सक्राइब हुआ आईपीओ

Go Digit IPO GMP: गो डिजिट इंश्योरेंस लिमिटेड का आईपीओ सब्सक्रिप्शन 15 मई से 17 मई के बीच खुला। आईपीओ के अंत में बेंगलुरु स्थित इंश्योरटेक स्टार्टअप को 9.60 गुना सब्सक्राइब किया गया। गो डिजिट में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने भी निवेश किया हुआ है। इस स्टार दंपति ने कंपनी में 2 करोड़ रुपये के लगभग 2.66 लाख शेयर खरीदे हैं। गो डिजिट जनरल इंश्योरेंस आईपीओ का शेयर अलॉटमेंट मंगलवार 21 मई को फाइनल होगा। आगे जानिए कैसे चेक करें शेयर अलॉटमेंट स्टेटस और कितना है इसका GMP (ग्रे-मार्केट प्रीमियम)।

ये भी पढ़ें -

किस वेबसाइट पर करें चेक गो डिजिट आईपीओ अलॉटमेंट स्टेटस

गो डिजिट आईपीओ अलॉटमेंट स्टेटस आप पैन नंबर के जरिए बीएसई और लिंक इनटाइम पर ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। जिन निवेशकों ने गो डिजिट आईपीओ के लिए आवेदन किया है, वे बीएसई की आधिकारिक वेबसाइट के साथ-साथ गो डिजिट जनरल इंश्योरेंस आईपीओ रजिस्ट्रार पोर्टल की वेबसाइट (लिंक इनटाइम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड) पर चेक कर सकते हैं।

बीएसई की साइट पर कैसे करें चेक गो डिजिट आईपीओ अलॉटमेंट स्टेटस

  • BSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। आप सीधे इस लिंक पर पर जाएं
  • इश्यू टाइप में इक्विटी चुनें
  • इश्यू नेम में ड्रॉपडाउन मेनू से गो डिजिट IPO चुनें
  • ऐप्लिकेशन या पैन नंबर दर्ज करें
  • 'I Am Not A Robot' पर क्लिक करें और फिर सबमिट करें
  • गो डिजिट IPO का अलॉटमेंट स्टेटस डिस्प्ले पर दिखेगा

लिंक इनटाइम पर कैसे चेक करें गो डिजिट आईपीओ अलॉटमेंट स्टेटस

  • लिंक इनटाइम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड पर जाएँ
  • ड्रॉपडाउन मेनू से गो डिजिट आईपीओ चुनें। अलॉटमेंट पूरा होने पर नाम ड्रॉपडाउन मेनू में दिखाई देगा
  • अब, अपना पैन कार्ड नंबर, ऐप्लिकेशन नंबर, डीपी/क्लाइंट आईडी नंबर या IFSC दर्ज करें
  • कैप्चा कोड दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें
  • फिर आपको स्क्रीन पर गो डिजिट आईपीओ का अलॉटमेंट स्टेटस दिखाई देगा

कितना है GMP गो डिजिट आईपीओ

आईपीओ वॉच के अनुसार कुछ समय पहले गो डिजिट इंश्योरेंस का जीएमपी 45-50 रु पर चल रहा था। फिर ये घटकर 9 रु पर आ गया था। अब ये फिर से चढ़कर 20 रु के करीब आ गया है। शेयर की लिस्टिंग 23 मई को होगी, तब तक इसका जीएमपी घट-बढ़ सकता है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article