बिजनेस

पावना इंडस्ट्रीज के शेयरों में 12% की तेजी, बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच दिखा उछाल

स्मॉल कैप ऑटो कंपोनेंट निर्माता कंपनी पावना इंडस्ट्रीज के शेयरों में मंगलवार को करीब 12% की तेजी देखने को मिली। कंपनी ने मार्च 2025 को समाप्त चौथी तिमाही (Q4 FY25) के वित्तीय नतीजे सोमवार बाजार बंद होने के बाद जारी किए थे। नतीजों के बाद कंपनी के शेयरों में जोश देखा गया और यह शुरुआती कारोबार में ₹449 प्रति शेयर तक चढ़ गया।

Image

पावना इंडस्ट्रीज के शेयरों में तेजी

स्मॉल कैप ऑटो कंपोनेंट निर्माता कंपनी पावना इंडस्ट्रीज के शेयरों में मंगलवार को करीब 12% की तेजी देखने को मिली। कंपनी ने मार्च 2025 को समाप्त चौथी तिमाही (Q4 FY25) के वित्तीय नतीजे सोमवार बाजार बंद होने के बाद जारी किए थे। नतीजों के बाद कंपनी के शेयरों में जोश देखा गया और यह शुरुआती कारोबार में ₹449 प्रति शेयर तक चढ़ गया। हालांकि, बाद में बाजार की कमजोरी के कारण शेयर में बढ़त टिक नहीं सकी और यह लगभग सपाट हो गया।

पावना इंडस्ट्रीज ने चौथी तिमाही में ₹1.70 करोड़ का शुद्ध लाभ दर्ज किया, जो पिछले वर्ष की समान तिमाही ₹2.68 करोड़ के मुकाबले 36.57% कम है। इसी अवधि में कंपनी का कुल राजस्व 18.69% घटकर ₹66.23 करोड़ रह गया, जो एक साल पहले ₹81.45 करोड़ था।

वित्त वर्ष 2024-25 (FY25) में कंपनी का शुद्ध लाभ 30.21% गिरकर ₹7.37 करोड़ रहा, जबकि FY24 में यह ₹10.56 करोड़ था। इसी अवधि में कुल राजस्व 2.72% घटकर ₹308.24 करोड़ रहा, जो पिछले साल ₹316.87 करोड़ था।

शेयर प्रदर्शन

पिछले एक महीने में पावना इंडस्ट्रीज के शेयरों में 24% की बढ़त देखी गई है और तीन महीने में यह 6% चढ़ा है। हालांकि, साल-दर-साल (YTD) आधार पर यह शेयर 16% नीचे है, जबकि पिछले छह महीनों में इसमें 27% की गिरावट आई है। एक साल की अवधि में भी स्टॉक 27% से अधिक टूटा है।

दोपहर 1:00 बजे बीएसई पर पावना इंडस्ट्रीज का शेयर ₹402.70 के स्तर पर 0.17% की मामूली बढ़त के साथ कारोबार कर रहा था। इस समय कंपनी का बाज़ार पूंजीकरण ₹561 करोड़ से अधिक है।

डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article