बिजनेस

31 मार्च के बाद 18 करोड़ PAN CARD हो जाएंगे निष्क्रिय! चेंक करें अपना स्टेट्स

  • Authored by: प्रशांत श्रीवास्तव
  • Updated Mar 7, 2023, 01:17 PM IST

Pan Card Aadhar linking deadline: केंद्र सरकार द्वारा 7 फरवरी को संसद में दी गई जानकारी के अनुसार 24 जनवरी तक 43 करोड़ से ज्यादा पैन कार्ड आधार से लिंक हो चुके थे। इस समय पैन और आधार को लिंक करने के लिए 1000 रुपये की पेनॉल्टी ली जा रही है। विभाग ने यह पेनॉल्टी 31 मार्च 2023 तक के लिए तय की है।

Image

31 मार्च है डेडलाइन

Pan Card Aadhar linking deadline: आधार से पैन कार्ड लिंक करने की डेडलाइन अब बेहद करीब आ गई है। लेकिन जनवरी तक करीब 18 करोड़ पैन कार्ड होल्डर ऐसे थे, जिन्होंने अपना पैन कार्ड आधार से लिंक नहीं किया है। अगर ये लोग 31 मार्च तक अपने पैन कार्ड को आधार से लिंक नहीं कराते हैं, तो वह निष्क्रिय हो जाएंगे। इसके अलावा उनके लिए कई सारे काम करना भी मुश्किल हो जाएगा। ऐसे यह जरूरी है कि जिन लोगों ने अभी तक आधार से पैन कार्ड को लिंक नहीं कराया हो वो तुरंत इसे लिंक करा लें।

1000 रुपये में हो जाएगा लिंक

देश में इस समय करीब 62 करोड़ पैन कार्ड हैं। और केंद्र सरकार द्वारा 7 फरवरी को संसद में दी गई जानकारी के अनुसार 24 जनवरी तक 43 करोड़ से ज्यादा पैन कार्ड आधार से लिंक हो चुके थे। और करीब 18 करोड़ पैन कार्ड अभी भी लिंक नहीं हुए थे। इनकम टैक्स डिपॉर्टमेंट के नियम के अनुसार इस समय पैन और आधार को लिंक करने के लिए 1000 रुपये की पेनॉल्टी ली जा रही है। विभाग ने यह पेनॉल्टी 31 मार्च 2023 तक के लिए तय की है। इसके पहले विभाग 30 जून 2022 तक 500 रुपये की पेनॉल्टी ले रहा था।

नहीं कराने पर होगा ये नुकसान

इनकम टैक्स डिपॉर्टमेंट ने एक एडवाइजरी जारी करते हुए कहा है कि जिन लोगों ने 31 मार्च 2023 तक पैन कार्ड को आधार से लिंक नहीं कराया तो उन्के कार्ड निष्क्रिय हो जाएंगे। और इसके बाद उनके लिए इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने से लेकर दूसरे कई जरूरी काम करने में मुश्किल आ सकती है। यही नहीं डेडलाइन खत्म होने के बाद पैन कार्ड को फिर से एक्टिव कराने में भी नए प्रॉसेस को फॉलो करना पड़ सकता है।

ऐसे करें लिंक

आधार कार्ड को पैन कार्ड से लिंक करने के लिए, सबसे पहले इनकम टैक्स विभाग की वेबसाइट www.incometaxindiaefiling.gov.in पर जाना होगा। यहां पर बाईं तरफ QUICK Links का बटन दिखेगा। जिसे क्लिक करने के बाद लिंक आधार पर पर क्लिक करना होगा। उसके बाद एक नया पेज खुलेगगा। इस पेज पर पैन नंबर और आधार नंबर फीड करना होगा। इसके बाद राइट साइड में वैलिडेट का बटन दिखेगा जिसे क्लिक करना होगा। इसके बाद ओटीपी के जरिए लिंक का ऑप्शन मिलेगा। जिसे क्लिक करने के बाद दोनों नंबर लिंक हो जाएंगे।

आपका पैन कार्ड आधार से लिंक है या नहीं इसे चेक करने के लिए https://eportal.incometax.gov.in/iec/foservices/#/pre-login/link-aadhaar-status पर क्लिक करें। जहां पैन और आधार की डिटेल सबमिट स्टेटस चेक किया जा सकता है।

प्रशांत श्रीवास्तव
प्रशांत श्रीवास्तवauthor

करीब 17 साल से पत्रकारिता जगत से जुड़ा हुआ हूं। और इस दौरान मीडिया की सभी विधाओं यानी टेलीविजन, प्रिंट, मैगजीन, डिजिटल और बिजनेस पत्रकारिता में काम करने का मौका मिला। इस समय Timesnowhindi.com में टीम लीड के रुप में बिजनेस, ऑटो, यूटीलिटी, टेक सेक्शन में अपना योगदान दे रहा हूं। करियर का पहला ब्रेक हैदराबाद स्थित मीडिया संस्थान ईटीवी से टेलीविजन के जरिए हुआ। यहां पर टेलीविजन पत्रकारिता की बारीकियों को समझने का मौका मिला। और उसके बाद अगला पड़ाव दिल्ली स्थित दैनिक भास्कर समूह का बिजनेस भास्कर रहा। यहां से बिजनेस पत्रकारिता में कदम रखा। और यह सफर वित्त मंत्रालय की रिपोर्टिंग से लेकर बैंकिंग, इंश्योरेंस, ऑटो, एफएमसीजी, एमएमएमई, टेलीकॉम सेक्टर की ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर कॉरपोरेट जगत की खबरें और इकोनॉमी से जुड़ी खबरों से गुजरते हुए अमर उजाला, मनी भास्कर वेबसाइट से होकर आउटलुक मैगजीन पहुंचा। यहां पर पॉलिटिकल खबरों को करने का मौका मिला। आउटलुक में रहते हुए भाजपा और कांग्रेस पार्टी को भी कवर किया। इस दौरान दिल्ली दंगों पर ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर सीएए आंदोलन, किसान आंदोलन और कृषि जगत, वाइल्ड लाइफ से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्ट भी करने का मौका मिला। करियर के इस सफर में 2014 लोक सभा चुनाव, 2019 लोक सभा चुनाव, इसके अलावा उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव, राजस्थान विधान सभा, मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव की ग्राउंड रिपोर्ट भी की। पिछले 16 साल से केंद्रीय बजट की बारीकियों को समझकर उसे आम भाषा में लोगों तक पहुंचाने का भी प्रयास किया है। 17 साल के करियर में करीब 10 साल डिजिटल मीडिया का अनुभव रहा है। पिछले 3 साल से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। पत्रकारिता का ककहरा माखन लाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से सीखा है।

और पढ़ें
End of Article