बिजनेस

Pakistan-IMF Deal: पाकिस्तान के लिए बड़ी राहत, IMF से मिला 7 अरब डॉलर का कर्ज

Pakistan Gets Debt From IMF: आईएमएफ ने एक बयान में कहा कि 2023 'स्टैंड-बाय अरेंजमेंट' (एसबीए) के तहत हासिल की गई आर्थिक स्थिरता को आगे बढ़ाते हुए आईएमएफ कर्मचारी और पाकिस्तानी अधिकारी एक कर्मचारी स्तरीय समझौते पर पहुंच गए हैं। इसके तहत लगभग सात अरब डॉलर की विस्तारित फंड सुविधा व्यवस्था (ईएफएफ) पर सहमति बनी है।

Image

पाकिस्तान को आईएमएफ से कर्ज मिला

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • पाकिस्तान को मिला कर्ज
  • IMF ने दिया नया लोन
  • 7 अरब डॉलर का है कर्ज

Pakistan Gets Debt From IMF: पाकिस्तान की आर्थिक हालत काफी समय से कमजोर है। इसे अकसर आईएमएफ से कर्जा लेना पड़ता है। नकदी की कमी से जूझ रहे पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने एक बार फिर से लोन देने पर सहमति जताई है। पाकिस्तान और आईएमएफ के बीच सात अरब डॉलर के नए डेट समझौते पर हस्ताक्षर हुए हैं। पाकिस्तान को तीन साल की अवधि वाले इस डेट पैकेज से जटिल आर्थिक समस्याओं से निपटने में मदद मिलेगी।

ये भी पढ़ें -

स्टैंड-बाय अरेंजमेंट से मिला फायदा

आईएमएफ ने एक बयान में कहा कि 2023 'स्टैंड-बाय अरेंजमेंट' (एसबीए) के तहत हासिल की गई आर्थिक स्थिरता को आगे बढ़ाते हुए आईएमएफ कर्मचारी और पाकिस्तानी अधिकारी एक कर्मचारी स्तरीय समझौते पर पहुंच गए हैं। इसके तहत लगभग सात अरब डॉलर की विस्तारित फंड सुविधा व्यवस्था (ईएफएफ) पर सहमति बनी है।

क्या है एसबीए

एसबीए एक छोटी अवधि का डेट या लोन होता है। इस तरह का लोन आईएमएफ पेमेंट संकट का सामना कर रहे अपने सदस्य देशों को देता है।

क्या है नए डेट का मकसद

वाशिंगटन स्थित आईएमएफ ने आगे कहा कि नए कार्यक्रम का उद्देश्य नकदी की कमी से जूझ रहे देश पाकिस्तान में व्यापक आर्थिक स्थिरता को मजबूत करना है। साथ ही और अधिक समावेशी और लचीले विकास को बढ़ावा देना है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article