बिजनेस

Stocks To Buy: ओरिएंट इलेक्ट्रिक और बजाज इलेक्ट्रिकल्स के शेयर कराएंगे कमाई, ब्रोकरेज फर्म ने दी खरीदने की सलाह, जानें टार्गेट

Orient Electric & Bajaj Electricals: एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने बजाज इलेक्ट्रिकल्स को 1200 रुपये के टार्गेट प्राइस पर खरीदने की सलाह दी है। बजाज इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड का मौजूदा शेयर प्राइस 1068.5 रुपये है। ये शेयर मौजूदा भाव से 12.3 फीसदी रिटर्न दे सकता है।

Image

ओरिएंट इलेक्ट्रिक और बजाज इलेक्ट्रिकल्स के शेयर खरीदें

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • दो इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट शेयर खरीदने की सलाह
  • लिस्ट में ओरिएंट इलेक्ट्रिक और बजाज इलेक्ट्रिकल्स शामिल
  • दे सकते हैं अच्छा रिटर्न

Orient Electric & Bajaj Electricals: शेयर बाजार रिकॉर्ड लेवल पर है। जब शेयर बाजार में ऐसी स्थिति होती है, तो जानकार सेक्टर विशेष या चुनिंदा शेयरों में निवेश की सलाह देते हैं। जैसे कि इस समय दो इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट बनाने वाली कंपनियों में खरीदारी की सलाह दी गई है। इनमें ओरिएंट इलेक्ट्रिक (Orient Electric) और बजाज इलेक्ट्रिकल्स (Bajaj Electricals) शामिल हैं। आगे जानिए इन शेयरों के लिए किसने और कितना टार्गेट दिया है।

ये भी पढ़ें -

बजाज इलेक्ट्रिकल्स (Bajaj Electricals Share Price Target)

एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने बजाज इलेक्ट्रिकल्स को 1200 रुपये के टार्गेट प्राइस पर खरीदने की सलाह दी है। बजाज इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड का मौजूदा शेयर प्राइस 1068.5 रुपये है। ये शेयर मौजूदा भाव से 12.3 फीसदी रिटर्न दे सकता है।

बजाज इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड, वर्ष 1938 में शुरू हुई एक मिड कैप कंपनी है, जो कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सेक्टर में बिजनेस करती है।

ओरिएंट इलेक्ट्रिक (Orient Electric Share Price Target)

एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने ओरिएंट इलेक्ट्रिक को 320 रुपये के टार्गेट प्राइस पर खरीदने की सलाह दी है। ओरिएंट इलेक्ट्रिक लिमिटेड का मौजूदा शेयर प्राइस 262.90 रुपये है। ये शेयर मौजूदा भाव से 21.7 फीसदी रिटर्न दे सकता है।

ओरिएंट इलेक्ट्रिक लिमिटेड 2016 में शुरू की गई एक मिड कैप कंपनी है। ये भी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सेक्टर में बिजनेस करती है।

डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी को ब्रोकरेज फर्म द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article