बिजनेस

OROP Pension Table: जानिए किसे और कितनों को होगा फायदा, कितनी राशि बढ़ी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 12, 2023, 01:10 PM IST

OROP pension table: इसके तहत जुलाई 2019 से जून 2022 तक की अवधि का एरियर या बकाया भी दिया जायेगा जिसके मद में 23,638.07 करोड़ रूपये की राशि बनती है। इसका लाभ सभी रक्षा बलों से सेवानिवृत होने वाले और परिवार पेंशनधारकों को मिलेगा। सरकार बकाये को जल्द ही रिलीज करने की तैयारी कर रही है।

Image

‘वन रैंक, वन पेंशन' में संशोधन के प्रस्ताव को मंजूरी

Photo : PTI

OROP Pension Table: मोदी सरकार ने हाल ही में रक्षा बलों के कर्मियों और परिवार पेंशनधारकों के लिये ‘वन रैंक, वन पेंशन' के प्रावधानों में संशोधन के प्रस्ताव को शुक्रवार को मंजूरी दी है। पूर्व सैनिक इसकी मांग काफी समय से कर रहे थे। इसे लेकर पूर्व सैनिक सुप्रीम कोर्ट कर जा चुके हैं। हालांकि सरकार ने जो अभी फैसला लिया है, उससे भी पूर्व सैनिक ज्यादा खुश नहीं दिख रहा है। उन्होंने कहा है कि उनकी मांग और सरकार के फैसले के बीच 10 प्रतिशत का अंतर है। उनका दावा है कि यह 2014 की घोषणा से अभी भी दूर है।

किसे होगा फायदा

इसका लाभ परिवार पेंशनधारकों के साथ युद्ध में शहीद होने वाले जवानों की विधवाओं और दिव्यांग पेंशनधारकों को भी मिलेगा। इसके कारण सरकारी कोष पर प्रति वर्ष 8450 करोड़ रूपये का भार पड़ेगा । इसे एक जुलाई, 2019 से लागू किया जाएगा।

मिलेगा बकाया भी

इसके तहत जुलाई 2019 से जून 2022 तक की अवधि का एरियर या बकाया भी दिया जायेगा, जिसके मद में 23,638.07 करोड़ रूपये की राशि बनती है। इसका लाभ सभी रक्षा बलों से सेवानिवृत होने वाले और परिवार पेंशनधारकों को मिलेगा।

किसे कितना होगा फायदा

जो सैन्यकर्मी 30 जून 2019 तक सेवानिवृत्त हुए हैं उन्हें इस संशोधन के तहत कवर किया जाएगा। हालांकि जिन्होंने समय से पहले रिटायरमेंट लिया है, वो इसके दायरे में नहीं होंगे। देखिए टेबल

चार किश्तों में मिलेगा बकाया

इसमें कहा गया है कि बकाये का भुगतान चार छमाही किस्तों में किया जाएगा। हालांकि, विशेष/उदारीकृत पारिवारिक पेंशन पाने वालों और वीरता पुरस्कार विजेताओं सहित सभी पारिवारिक पेंशनधारकों को एक किस्त में बकाये का भुगतान किया जाएगा। बयान के अनुसार, अनुमानित वार्षिक वित्तीय प्रभाव की गणना 8450.04 करोड़ रुपये की गई है जो 31 प्रतिशत महंगाई राहत के रूप में है।

भाषा से इनपुट के साथ

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article