बिजनेस

नोएडा एयरपोर्ट के पास प्लॉट खरीदने का मौका, YEIDA ला रहा 973 रेसिडेंशियल प्लॉट्स की स्कीम, पढ़ें पूरी जानकारी

YEIDA residential plots: इस स्कीम में 162 स्क्वेयर मीटर साइज के 476 प्लॉट, 183 स्क्वेयर मीटर के 4 प्लॉट, 184 स्क्वेयर मीटर के 4 प्लॉट, 200 स्क्वेयर मीटर के 481 प्लॉट, 223 स्क्वेयर मीटर के 6 प्लॉट और 290 स्क्वेयर मीटर के 2 प्लॉट हैं।

Image

रेसिडेंशियल प्लॉट्स

YEIDA residential plots: नोएडा एयरपोर्ट के पास एक बार फिर प्लॉट खरीदने का सुनहरा मौका मिलने वाला है। बता दें कि यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (YEIDA), जल्द ही नई प्लॉट स्कीम लॉन्च करेगी। इस स्कीम के तहत, अथॉरिटी 162, 183, 184, 200, 223 और 290 वर्ग मीटर साइज़ के 973 रेजिडेंशियल प्लॉट देगी। ये प्लॉट सेक्टर 15C, 18 और 24A में होंगे, जो सभी एयरपोर्ट के पास हैं। पिछले बार अथॉरिटी की ओर से लाई गई प्लॉट स्कीम को जबरदस्त रिस्पांस मिला था। इसको देखते हुए यह नई स्कीम लाई जा रही है। हालांकि, इस स्कीम में प्लॉट का साइज बड़ा है। इसलिए बड़े निवेश की जरूरत होगी।

क्या होगा प्लॉट का साइज?

इस स्कीम में 162 स्क्वेयर मीटर साइज के 476 प्लॉट, 183 स्क्वेयर मीटर के 4 प्लॉट, 184 स्क्वेयर मीटर के 4 प्लॉट, 200 स्क्वेयर मीटर के 481 प्लॉट, 223 स्क्वेयर मीटर के 6 प्लॉट और 290 स्क्वेयर मीटर के 2 प्लॉट हैं। कुल 17.5% प्लॉट उन किसानों के लिए रिजर्व किए गए हैं जिनकी जमीन अधिग्रहित की गई है और 5% प्लॉट उन लोगों के लिए रिज़र्व हैं जिनके यमुना सिटी इलाके में चालू इंडस्ट्रियल यूनिट हैं और बाकी 77.5% प्लॉट आम जनता के लिए हैं।

रेरा से मंजूरी मिलने की प्रक्रिया में स्कीम

यह स्कीम UP रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी से रजिस्ट्रेशन हासिल करने की प्रक्रिया में हैं, जो किसी भी हाउसिंग स्कीम को लॉन्च करने से पहले जरूरी है। आवेदकों को लकी ड्रॉ में हिस्सा लेने के लिए प्लॉट की कीमत का 10 प्रतिशत रजिस्ट्रेशन मनी के तौर पर जमा करना होगा, जिससे सफल अलॉटी तय होंगे। YEIDA रजिस्ट्रेशन के लिए एक महीने का समय देगा, जिसके बाद अलॉटमेंट लेटर जारी किए जाएंगे और पजेशन दिया जाएगा। एयरपोर्ट से कनेक्टिविटी बढ़ने की उम्मीद है, जिससे आसपास के इलाकों में कमर्शियल एक्टिविटी, रोज़गार के अवसर और आबादी में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।

जेवर एयरपोर्ट का रियल एस्टेट पर असर

जेवर एयरपोर्ट आने से यमुना एक्सप्रेस के आसपास प्रॉपर्टी की कीमत तेजी से बढ़ी है। जेवर में ज़मीन की कीमतों में कुछ ही सालों में लगभग पांच गुना उछाल आया है। एयरपोर्ट के अलावा, यहां फ़िल्म सिटी प्रोजेक्ट और एक नया मेडिकल डिवाइस पार्क भी बन रहा है। इस पूरे इलाके को एक मिनी-सिटी में बदला जा रहा है, जहां NCR के ज़्यादातर पुराने इलाकों के मुकाबले बेहतर सड़कें, मेट्रो कनेक्टिविटी और हरी-भरी जगहें हैं।

Alok Kumr
आलोक कुमार author

आलोक कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एसोसिएट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 17 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव रखने वाले आलोक ने अपने पत्रकारिता करियर में कई प्रमुख कॉर्पोरेट इवेंट्स और चर्चित स्टोरीज कवर की हैं। वह बिजनेस, बैंकिंग, शेयर मार्केट और पर्सनल फाइनेंस पर गहरी समझ रखते हैं और जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और पाठक-केंद्रित तरीके से प्रस्तुत करने में माहिर हैं। अब तक आलोक ने लगभग 18,000 स्टोरीज लिखी हैं। उनकी लेखन शैली भरोसेमंद, विश्लेषणात्मक और व्यावहारिक जानकारी देने वाली होती है।

और पढ़ें
End of Article