बिजनेस

BSE, NSE और MCX पर जून में किस-किस दिन नहीं होगा कारोबार, चेक करें छुट्टियों की लिस्ट

सबसे पहले बात करें छुट्टियों की तो जून में केवल एक पब्लिक हॉलिडे है। 28 जून को बकरीद (Bakrid 2023) के कारण बीएसई पर कारोबार नहीं होगा। इसके अलावा बाकी शनिवार और रविवार को भी बीएसई बंद रहेगा। 3, 10, 17 और 24 जून को शनिवार और 4, 11, 18 और 25 जून को रविवार के कारण बीएसई बंद रहेगा।

Image

शेयर बाजार की छुट्टियां

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • जून में बीएसई 9 दिन बंद रहेगा
  • एनएसई भी इतने ही दिन बंद रहेगा
  • 28 जून को पड़ेगी बकरीद

BSE, NSE & MCX Trading Holidays : मई का महीना खत्म होने में आज सोमवार के बाद केवल दो दिन बाकी हैं। गुरुवार से नया जून का महीना शुरू हो जाएगा। यदि आप शेयर बाजार (Share Market) या एमसीएक्स (MCX) पर ट्रेड करते हैं तो आपके लिए अगले महीने की छुट्टियों की लिस्ट चेक करना जरूरी है। अगले महीने शेयर बाजार के प्रमुख एक्सचेंजों यानी बीएसई (BSE) और एनएसई (NSE) के अलावा एमसीएक्स (MCX) पर भी कई दिन कारोबार नहीं होगा। आगे जानिए इन तीनों प्लेटफॉर्म की जून की छुट्टियों की लिस्ट।

बीएसई पर कब-कब नहीं होगा कारोबार

सबसे पहले बात करें छुट्टियों की तो जून में केवल एक पब्लिक हॉलिडे है। 28 जून को बकरीद (Bakrid 2023) के कारण बीएसई पर कारोबार नहीं होगा। इसके अलावा बाकी शनिवार और रविवार को भी बीएसई बंद रहेगा। 3, 10, 17 और 24 जून को शनिवार और 4, 11, 18 और 25 जून को रविवार के कारण बीएसई बंद रहेगा।

एनएसई पर छुट्टियों की लिस्ट

जून में एनएसई पर 28 जून को बकरीद के कारण कारोबार नहीं होगा। शनिवार और रविवार को एनएसई भी बंद रहता है। 3, 10, 17 और 24 जून को शनिवार और 4, 11, 18 और 25 जून को रविवार के कारण एनएसई में कारोबार नहीं होगा।

एमसीएक्स की छुट्टियां

बीएसई और एनएसई की तरह एमसीएक्स भी शनिवार और रविवार को बंद रहेगा। साथ ही 28 जून को बकरीद के कारण एमसीएक्स पर भी कारोबार नहीं होगा।

क्या है एमसीएक्स

एमसीएक्स चार तरह के प्रोडक्ट्स पेश करता है। इनमें बुलियन, बेस मेटल्स, एनर्जी और कृषि कमोडिटीज शामिल हैं। बुलियन की प्रोडक्ट कैटेगरी में सिल्वर, गोल्ड, सिल्वर मिनी, सिल्वर 1000, गोल्ड मिनी, गोल्ड मेटल, गोल्ड गिनी आदि शामिल हैं।

बेस मेटल्स में जिंक, निकेल, एल्युमिनियम, ब्रास, लेड, निकल मिनी, जिंक मिनी और निकल मिनी में शामिल हैं। एमसीएक्स के एनर्जी सेगमेंट में नेचुरल गैस, अनरिफाइंड ऑयल और कच्चा तेल मिनी शामिल हैं।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article