Ola Share Price Target: शुक्रवार को BSE पर ओला इलेक्ट्रिक का शेयर 1.30 रु या 1.26 फीसदी की गिरावट के साथ 102.20 रु पर बंद हुआ। बीते पूरे हफ्ते में देखें तो इसका शेयर 7.13 फीसदी टूटा। जबकि एक महीने में ये 15 फीसदी फिसल चुका है। ऐसे में ओला के शेयर को लेकर क्या रणनीति होनी चाहिए, आगे जानिए मार्केट एक्सपर्ट की राय।
ये भी पढ़ें -
मार्केट एक्सपर्ट ने दी खरीदने की सलाह
मार्केट एक्सपर्ट ने ईटी नाउ स्वदेश के साथ बातचीत में कहा है कि ओला के शेयर खरीदने की सलाह दी है। उन्होंने कहा है कि ओला के शेयर में 115 रु के ऊपर ही मोमेंटम आ सकता है। उन्होंने कहा है कि यदि ये 115 रु का लेवल पार करे तो ये 140-145 रु तक जा सकता है।
यानी शेयर को 115 रु पर पहुंचने के बाद खरीदा जा सकता है। शेयर के लिए टार्गेट 140-145 रु रखा जा सकता है।
ओला की बड़ी प्लानिंग
भाविश अग्रवाल की ओला का प्लान सर्विस नेटवर्क को दोगुना कर 1,000 सेंटर करने का है। कंपनी का मकसद सर्विस नेटवर्क को मजबूत करना और टेक्नोलॉजी बेस्ड सेल्स के बाद का बेहतर एक्सपीरियंस प्रोवाइड करना है। इससे देश में इलेक्ट्रिक वाहन को बढ़ावा मिलेगा।
डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ स्वदेश को मार्केट एक्सपर्ट द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।
