बिजनेस

Oil India: ऑयल इंडिया जारी करेगी बोनस शेयर ! 6 महीनों में दिया 102 फीसदी रिटर्न

Oil India Bonus Shares: बोनस शेयर जारी करने के प्रस्ताव पर विचार करने के ऐलान के बाद गुरुवार को ऑयल इंडिया का शेयर मजबूत हुआ। कंपनी का शेयर बीएसई पर 632.95 रु के पिछले बंद स्तर के मुकाबले सुबह 639.95 रु पर खुला और कारोबार के दौरान 663 रु तक गया। अंत में ये 4.60 रु या 0.73 फीसदी की मजबूती के साथ 637.55 रु पर बंद हुआ।

Image

ऑयल इंडिया जारी करेगी बोनस शेयर

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • ऑयल इंडिया जारी करेगी बोनस शेयर
  • 6 महीने में शेयर ने किया पैसा डबल
  • 6 महीनों में दिया 102 फीसदी रिटर्न

Oil India Bonus Shares: सरकारी तेल कंपनी ऑयल इंडिया लिमिटेड ने स्टॉक एक्सचेंजों को जानकारी दी है कि 20 मई को इसके बोर्ड की बैठक होने जा रही है। उस बैठक में तिमाही नतीजों पर विचार और मंजूरी दी जाएगी। साथ ही कंपनी का बोर्ड बोनस शेयर जारी करने के प्रस्ताव पर भी विचार करेगा। यह चौथी बार होगा जब ऑयल इंडिया बोनस शेयर जारी करेगी। पहली बार कंपनी ने 2010 में बोनस शेयर जारी किए थे। वहीं पिछले छह वर्षों में पहली बार ऑयल इंडिया बोनस शेयर जारी कर सकती है।

ये भी पढ़ें -

शेयर में आई मजबूती

बोनस शेयर जारी करने के प्रस्ताव पर विचार करने के ऐलान के बाद गुरुवार को ऑयल इंडिया का शेयर मजबूत हुआ। कंपनी का शेयर बीएसई पर 632.95 रु के पिछले बंद स्तर के मुकाबले सुबह 639.95 रु पर खुला और कारोबार के दौरान 663 रु तक गया। अंत में ये 4.60 रु या 0.73 फीसदी की मजबूती के साथ 637.55 रु पर बंद हुआ।

कैसा रहा है शेयर का परफॉर्मेंस और कितनी है मार्केट कैपिटल

  • ऑयल इंडिया की मार्केट कैपिटल 69,136.25 करोड़ रु है
  • बीते 5 दिन में इसका शेयर 3.83 फीसदी चढ़ा है
  • एक महीने में शेयर ने 5.74 फीसदी फायदा कराया है
  • 6 महीनों में ये 102 फीसदी ऊपर गया है
  • 2024 में अब तक शेयर 68.5 फीसदी चढ़ा है

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर बोनस शेयर इश्यू की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article