बिजनेस

Oil India से 6 महीने में हुई 125 फीसदी की कमाई, जानें अब डिविडेंड से कितना मिल पाएगा प्रॉफिट

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Mar 9, 2024, 08:45 AM IST

Oil India dividend: ऑयल इंडिया लिमिटेड (ओआईएल) ने शुक्रवार को वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए प्रति शेयर 8.50 रुपये के दूसरे इंटरिम डिविडेंड की घोषणा की है। सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम (PSU) ने पात्र शेयरधारकों के निर्धारण के लिए रिकॉर्ड डेट 18 मार्च तय की है।

Image

Oil India Dividend

Oil India dividend: शेयर बाजार में लिस्टेड कई स्टॉक डिविडेंड का ऐलान कर रहे हैं। डिविडेंड से निवेशक को अपने निवेश पर अगल से कमाई करने का अवसर प्राप्त हो रहा है। ऐसे में अब एक और कंपनी ने डिविडेंड का ऐलान कर दिया है। इस कंपनी का नाम Oil India Ltd है।

ऑयल इंडिया लिमिटेड (ओआईएल) ने शुक्रवार को वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए प्रति शेयर 8.50 रुपये के दूसरे इंटरिम डिविडेंड की घोषणा की है। सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम (PSU) ने पात्र शेयरधारकों के निर्धारण के लिए रिकॉर्ड डेट 18 मार्च तय की है। कंपनी 7 अप्रैल या उससे पहले डिविडेंड का पेमेंट करेगी। कंपनी ने कहा कि, "निदेशक मंडल ने 08 मार्च, 2024 को आयोजित अपनी बैठक में वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए के लिए 8.50 रुपये प्रति शेयर का दूसरा इंटरिम डिविडेंड (भुगतान की गई पूंजी का 85%) देने का ऐलान किया है।

Oil India Dividend History: पहले भी दे चुकी है डिविडेंड

इसके मार्च 2023 को समाप्त होने वाले वर्ष के लिए ऑयल इंडिया ने 200.00% का इक्विटी डिविडेंड दिया था, जो कि प्रति शेयर 20 रुपये था। कुल मिलाकर कंपनी द्वारा डिविडेंड देने का अच्छी है और पिछले 5 वर्षों से कंपनी ने लगातार डिविडेंड घोषित किया है। ऑयल इंडिया ने वित्त वर्ष 2023-24 की तीसरी तिमाही में 1,584.3 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट कमाया। समीक्षाधीन तिमाही के दौरान OIL का रेवेन्यू 0.3% गिरकर 5,323.7 करोड़ रुपये रहा, जबकि मार्जिन गिरकर 39.6% रहा।

Oil India Share Price Update: शेयर में तेजी

एनएसई पर 7 मार्च 2024 को Oil India का शेयर 630.25 रुपये बंद हुआ। पिछले एक महीने में शेयर ने 22 फीसदी से अधिक का रिटर्न दिया है। वहीं पिछले 6 महीने में स्टॉक में 125% की तेजी देखने को मिली। वहीं शेयर का 52 वीक हाई शेयर प्राइस 647 रुपये रहा है और इसका 52 वीक लो प्राइस 240 रुपये रहा है।

डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article