National Ropeway Development Program: सरकार पर्वतमाला प्रोजेक्ट के तहत परियोजनाओं की संख्या अगले पांच साल में बढ़ाकर कम-से-कम 400 करने की योजना बना रही है। पर्वतमाला परियोजना या राष्ट्रीय रोपवे विकास कार्यक्रम (National Ropeway Development Program) इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट का हिस्सा है। सड़क परिवहन और राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने एक कार्यक्रम के दौरान अलग से बातचीत में कहा है कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में हमने पर्वतमाला परियोजना शुरू की है। यह परियोजना देश के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। हमने इसके तहत 1.25 लाख करोड़ रुपये की परियोजनाओं की पहचान की है और ऐसी परियोजनाओं की संख्या 400 या उससे अधिक हो सकती है।
ये भी पढ़ें -
250 से अधिक प्रोजेक्ट डेवलप
पिछले साल सरकार ने कहा था कि वह इस कार्यक्रम के तहत पांच साल में 1,200 किलोमीटर से अधिक की लंबाई वाले रोपवे के लिए 250 से अधिक प्रोजेक्ट डेवलप करने की योजना बना रही है। सरकार मेक इन इंडिया इनिशिएटिव के तहत रोपवे इक्विपमेंट के निर्माण को बढ़ावा दे रही है।
भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक
उन्होंने कहा कि भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक है। इसको देखते हुए देश में एक बहुत अच्छा इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलप करने की जरूरत है। मंत्री ने कहा कि अर्थव्यवस्था के लिहाज से आज हम पांचवें स्थान पर है और अगले पांच साल में हम तीसरे स्थान पर होंगे। यही कारण है कि हम देश में विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलप कर रहे हैं।
उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में धौला कुआं-मानेसर खंड पर यातायात की भीड़-भाड़ चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि यदि स्काई बस को चलाया जाता है या फिर इस सेगमेंट पर डबल डेकर बस सेवा शुरू की जाती है, तो न केवल यातायात कम होगा बल्कि लोग भी समय पर अपनी डेस्टिनेशंस पर भी पहुंच सकेंगे।
